Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा खेल नीति: घोषणा के बावजूद खिलाड़ियों और कोचों को नहीं मिली राहत

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार अक्सर प्रदेश की खेल नीति और खिलाड़ियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मिले पदकों का ज़िक्र कर अपनी उपलब्धियों का प्रचार करती रहती है, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात कुछ और ही बताते हैं। करीब एक साल पहले खेल ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से तीन बड़ी घोषणाएं की गई थीं – कोचों के मानदेय में वृद्धि, खिलाड़ियों की डाइट मनी में बढ़ोतरी, और 500 नई खेल नर्सरियों की स्थापना। मगर आज भी ये घोषणाएं सिर्फ फाइलों में ही दौड़ रही हैं।

अप्रैल 2025 से संचालित 1500 खेल नर्सरियों में से 500 सरकारी और 1000 निजी संस्थाओं व पंचायतों द्वारा संचालित हैं। निजी नर्सरियों के प्रशिक्षकों का बढ़ा हुआ वेतन और खिलाड़ियों की बढ़ी हुई डाइट मनी अब तक लागू नहीं हुई है। प्रत्येक नर्सरी में औसतन 25 खिलाड़ी प्रशिक्षण लेते हैं, जिससे करीब 37,500 खिलाड़ियों की डाइट मनी प्रभावित हो रही है।

वर्तमान नियमों के तहत 8 से 14 वर्ष के खिलाड़ियों को 1500 रुपये और 15 से 19 वर्ष के खिलाड़ियों को 2000 रुपये प्रतिमाह डाइट मनी मिलती है। सरकार ने इसमें 500 रुपये की बढ़ोतरी कर क्रमशः 2000 और 2500 रुपये प्रतिमाह देने की घोषणा की थी। खिलाड़ियों का कहना है कि देरी से उनके पोषण और प्रदर्शन पर असर पड़ रहा है।

कोचों के मानदेय में भी वृद्धि की घोषणा हुई थी – कनिष्ठ प्रशिक्षकों का मानदेय 20 हजार से बढ़ाकर 25 हजार और वरिष्ठ प्रशिक्षकों का 25 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपये मासिक किया जाना था। सोनीपत के कुश्ती कोच अजय मलिक के अनुसार, नए सत्र से बढ़े मानदेय का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है।

सरकार ने सत्र 2024-25 से 500 नई खेल नर्सरियां शुरू करने की भी घोषणा की थी, जिससे कुल नर्सरियों की संख्या 2000 हो जानी थी। लेकिन नई नर्सरियां अभी तक जमीन पर शुरू नहीं हो सकीं।

सूत्रों के मुताबिक, इन घोषणाओं से संबंधित फाइलें खेल विभाग, वित्त विभाग और सीएमओ के बीच फंसी हैं। बजट स्वीकृति में देरी, ट्रेजरी आपत्तियां, बैंक खाते से जुड़ी तकनीकी खामियां और प्रशासनिक प्रक्रियाएं अड़चन बनी हुई हैं।

खेल विभाग के अधिकारी गौरव गौतम ने कहा कि कोचों के मानदेय और खिलाड़ियों की डाइट मनी जल्द जारी की जाएगी और 500 नई नर्सरियों को संचालित करने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में बदला मौसम का मिजाज,घने बादलों के बीच खिला इंद्रधनुष

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन के समय ही मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा।बारिश के बाद धर्मशाला की पहाड़ियां और आसपास का इलाका हरियाली से निखर उठा। इसी बीच बादलों के...

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.