Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

50 लाख की कीमत वाला घोड़ा ‘बादशाह’ कुरुक्षेत्र में छाया

कुरुक्षेत्र। हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित केडीबी मेला ग्राउंड में चल रहे पशु मेले में इस बार एक खास घोड़ा लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। फतेहाबाद के लहरियां गांव से लाया गया यह घोड़ा अपनी कीमत और अनोखी नस्ल के कारण चर्चा में है।

पशु मेले में पहुंचे इस घोड़े का नाम ‘बादशाह’ बताया गया है। यह नुकरा नस्ल का घोड़ा है, जो सिर से लेकर पैर तक पूरी तरह सफेद रंग का है। बादशाह की उम्र करीब 28 महीने है और इसकी ऊंचाई 65 इंच बताई जा रही है। बताया गया कि इस घोड़े की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है, जिसे सुनकर मेले में मौजूद पशुपालक भी हैरान रह गए।

घोड़े की देखभाल कर रहे जगतार खान ने बताया कि बादशाह पहली बार किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आया है और पहली ही बार में उसने दूसरा स्थान हासिल कर लिया। उन्होंने बताया कि आंध्र प्रदेश से एक व्यक्ति बादशाह को खरीदने के लिए आया था और उसने 50 लाख रुपये की बोली लगाई थी, लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया। जगतार खान ने कहा कि उन्होंने बादशाह को बेचने के लिए नहीं पाला, बल्कि इसे परिवार की तरह संभालकर रखा है।

उन्होंने बताया कि बादशाह को मौसम के अनुसार अलग-अलग डाइट दी जाती है। सर्दियों में उसे दूध में बादाम उबालकर दिए जाते हैं, साथ ही बाजरा भी खिलाया जाता है। इसके अलावा हफ्ते में चार बार उसकी तेल से मालिश की जाती है, ताकि वह हमेशा तंदरुस्त और फिट रहे।

जगतार खान ने बताया कि बादशाह की मां ‘फतेह’ भी नुकरा नस्ल की घोड़ी थी। बादशाह के जन्म के बाद उसकी मां की मौत हो गई थी, जिसके बाद बादशाह उनके लिए उसकी आखिरी निशानी बन गया। घोड़े के पिता का नाम हंसराज बिल्ला और दादा का नाम राजबीर सूर्यबाली बताया गया है।

उन्होंने बताया कि बादशाह को दिन में तीन बार अलग-अलग खुराक दी जाती है। सुबह उसे 2 से 3 किलो उबले काले चने दिए जाते हैं। इसके बाद सुबह करीब 11 बजे उसे फार्म पर घुमाने ले जाया जाता है, जहां वह घास चरता है। शाम के समय उसे गाय का दूध पिलाया जाता है।

जगतार खान ने बताया कि बादशाह केवल खूबसूरती में ही नहीं, बल्कि रफ्तार में भी शानदार है। यह घोड़ा एक सेकंड में 35 से 40 फुट तक दौड़ लगाने की क्षमता रखता है। उन्होंने कहा कि उनका घोड़ा सच में नाम के अनुसार ‘बादशाह’ है और वे इसे बेचने का कोई इरादा नहीं रखते।

कुरुक्षेत्र के पशु मेले में ‘बादशाह’ को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और इसकी कीमत व खासियतें हर किसी के लिए चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी हुआ गुनाह: पूर्व विधायक नीरज शर्मा

Summer express, अनिल मंगला , फरीदाबाद | एनआईटी 86 के पूर्व विधायक पं० नीरज शर्मा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी गुनाह साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन और सरकार को...

भट्टाकुफर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा का पौधारोपण अभियान

Summer express/शिमला, संजू- : पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला शिमला ने मंगलवार को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के भट्टाकुफर स्थित ज्वाला माता मंदिर के समीप ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और...

कैथल में नशा तस्करों पर प्रशासन का बुलडोजर, तीन मकान जमींदोज

Summer express, कैथल , बलिंदर | हरियाणा के कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर बुलडोजर चला दिया। सिरटा रोड स्थित जाट धर्मशाला के सामने बनी कॉलोनी में तीन कथित नशा तस्करों के मकानों को प्रशासन ने ध्वस्त कर...

हरियाणा में खुलेंगे 700 से अधिक नए वीटा बूथ, महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन

Summer express, चंडीगढ़ , अंकुर कपूर | हरियाणा सरकार ने प्रदेश में डेयरी क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि प्रदेशभर में 700 से अधिक नए वीटा बूथ स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, सहकारी समितियों से जुड़े महिला स्वयं सहायता...

किसानों को हुआ  का मुनाफा..बल्ह में अब तक टमाटर से 50 करोड़ का कारोबार, 250-500 तक बिका एक क्रेट

Summer express/मंडी,धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश का मिनी पंजाब कहलाई जाने वाली बल्ह घाटी में इस बार टमाटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस सीजन में बल्ह घाटी से अब तक 50 करोड़ से अधिक के टमाटरों का कारोबार हो चुका है। हालांकि सीजन अब अंतिम चरण में है, लेकिन खेतों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.