Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फतेहाबाद में कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल

फतेहाबाद। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेशों के अनुसार जिले के विभिन्न थानों, पुलिस चौकियों, पुलिस पोस्टों (पीपी), सीआईए स्टाफ, पुलिस लाइन और विशेष शाखाओं में तैनात कई अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष एसपी द्वारा यह तीसरा बड़ा फेरबदल किया गया है। इससे पहले जनवरी माह में थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्ज स्तर पर बदलाव किए गए थे।

जारी आदेशों के तहत एएसआई वीरेंद्र को पीपी बस स्टैंड फतेहाबाद से स्थानांतरित कर पीपी हुडा सेक्टर-3 फतेहाबाद का इंचार्ज नियुक्त किया गया है। वहीं एएसआई संदीप कुमार को पीपी हुडा सेक्टर-3 से थाना सिटी रतिया भेजा गया है, जबकि एएसआई प्रताप सिंह को थाना सिटी रतिया से पीपी बस स्टैंड फतेहाबाद में तैनात किया गया है।

इसी क्रम में एएसआई कुलदीप सिंह को सीआईए स्टाफ रतिया से पीपी बड़ोपल, एएसआई राजेश कुमार को पीपी बड़ोपल से सीआईए स्टाफ रतिया तथा एएसआई प्रेम कुमार को सीआईए स्टाफ रतिया से थाना भट्टू कलां स्थानांतरित किया गया है। वहीं एएसआई सत्यवान को थाना भट्टू कलां से सीआईए स्टाफ रतिया भेजा गया है।

हेड कांस्टेबल दया राम को एमसीएनसी स्टाफ फतेहाबाद से एमसी पीपी कलां और हेड कांस्टेबल रोहताश को एमसी पीपी कलां से एमसी थाना सिटी टोहाना लगाया गया है। कांस्टेबल रजत को पुलिस लाइन फतेहाबाद से सीआईए स्टाफ फतेहाबाद तथा कांस्टेबल पुनीत को सीआईए स्टाफ फतेहाबाद से डीवीआर इआरवी-224 थाना जाखल भेजा गया है। वहीं हेड कांस्टेबल विनोद को डीवीआर इआरवी-224 थाना जाखल से डीवीआर इआरवी-225 थाना सदर फतेहाबाद स्थानांतरित किया गया है।

ईएएसआई राजीव कुमार को पुलिस लाइन फतेहाबाद से पीपी बड़ोपल लगाया गया है। महिला ईएएसआई परवीन कुमारी को पीपी बड़ोपल से पुलिस सुविधा केंद्र टोहाना भेजा गया है, जहां वह चालान स्कैनिंग कार्य भी संभालेंगी। महिला हेड कांस्टेबल कविता को पुलिस लाइन फतेहाबाद से ईआरडी एडिटेशन टीम फतेहाबाद, महिला कांस्टेबल सुमन को पुलिस लाइन से थाना सदर फतेहाबाद तथा महिला एसपीओ सुशीला को थाना सदर टोहाना से डीवीआर सीआईए स्टाफ फतेहाबाद में नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा एसपीओ सीता राम को पुलिस लाइन से एसएस इआरवी-227 थाना सदर रतिया, एसपीओ गुरमुख सिंह को पीसीआर थाना जाखल, एसपीओ उमेश कुमार को पीपी बड़ोपल और एसपीओ अरविंद कुमार को थाना सदर फतेहाबाद तैनात किया गया है। एसपीओ जगजीत सिंह और एसपीओ गुरजंत सिंह को भी एसएस इआरवी-227 थाना सदर रतिया भेजा गया है।

वहीं एसपीओ हरबंस को राइडर पीपी मत्याड़ से राइडर थाना सदर रतिया, एसपीओ सतगुरु को राइडर थाना सदर रतिया से सीआईए स्टाफ फतेहाबाद तथा एसपीओ रंजीत अनिल कुमार को राइडर पीपी ज्योद से ट्रैफिक पुलिस फतेहाबाद में नियुक्त किया गया है।

पुलिस प्रशासन के अनुसार इस प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य जिले में पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाना, कार्यप्रणाली में तेजी लाना और कानून व्यवस्था को मजबूत करना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में बदला मौसम का मिजाज,घने बादलों के बीच खिला इंद्रधनुष

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन के समय ही मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा।बारिश के बाद धर्मशाला की पहाड़ियां और आसपास का इलाका हरियाली से निखर उठा। इसी बीच बादलों के...

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.