Facebook-f Youtube X-twitter

ईरान संकट पर ईरानी युवक की आत्महत्या, वीडियो में अपील

नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक ईरानी नागरिक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था, जिसमें उसने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से ईरान की मौजूदा सत्ता के साथ किसी भी तरह का समझौता न करने की अपील की।

करीब 10 मिनट 44 सेकंड के वीडियो में पौरिया हामिदी ने कहा कि उसका उद्देश्य ईरान में जारी विरोध प्रदर्शनों पर हो रही कथित हिंसक कार्रवाई की ओर अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान आकर्षित करना था। साथ ही उसने ईरानी शासन के खिलाफ विदेशी हस्तक्षेप की मांग भी की।

वीडियो में क्या कहा गया

ईरान के दक्षिणी बंदरगाह शहर बुशहर का रहने वाला पौरिया हामिदी सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कहता है, “अगर आप यह वीडियो देख रहे हैं, तो मैं अब इस दुनिया में नहीं हूं।” 5 फरवरी को अपने यूट्यूब चैनल ‘PoorY X’ पर अपलोड किए गए इस वीडियो में उसने दावा किया कि ईरान में 40 हजार से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और हालात की तुलना रूस-यूक्रेन तथा इजरायल-फिलिस्तीन युद्ध से भी गंभीर बताई।

अमेरिकी प्रशासन से अपील

हामिदी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “यह मेरी कुर्बानी है, कृपया मेरे देश को आजाद कराइए।” अंग्रेजी में रिकॉर्ड किए गए इस संदेश में उसने अमेरिकी नेतृत्व से अपील की कि तेहरान की सत्ता के साथ किसी भी तरह के कूटनीतिक समझौते को आगे न बढ़ाया जाए। उसका कहना था कि सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के शासन के साथ किया गया कोई भी समझौता उन लोगों के साथ अन्याय होगा, जिन्होंने अपनी जान गंवाई है।

विदेशी दखल की मांग

वीडियो में हामिदी ने कहा कि ईरानी जनता ने अमेरिका के भरोसे विरोध प्रदर्शन किए, लेकिन हालात लगातार बदतर होते गए। उसने दावा किया कि मौजूदा हालात में विदेशी हस्तक्षेप ही ईरान के लोगों के लिए एकमात्र उम्मीद बची है। साथ ही उसने देश में फैली निराशा, भय और असहायता का जिक्र करते हुए कहा कि आम नागरिकों के लिए भविष्य की कोई स्पष्ट तस्वीर नहीं दिख रही है।

यह मामला सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है, हालांकि ईरान या अमेरिका की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कलीयुगी बेटे-बहू ने जानलेवा हमला कर पिता को किया लहूलुहान, दोनों फरार

मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिला के लड़भड़ोल में कलियुगी बेटे और बहू ने पिता पर जानलेवा हमला कर उसे बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया है। पिता को गंभीर हालत में जोंगिंद्रनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद बेटा-बहू दोनो फरार हो गए हैं। घटना लडभड़ोल...

महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष पर हमलावर भाजपा, जितेंद्र सिंह बोले– “परिसीमन बहाना, असली विरोध सामने आया”

Summer express/ शिमला , संजू-:शिमला में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी राजनीतिक बहस के बीच भाजपा ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर तीखा हमला बोला है। रविवार को केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता में विपक्ष को घेरा और महिला आरक्षण...

करनाल में युवक की हत्या के बाद उबाल, गोंदर गांव में हाईवे जाम;गिरफ्तारी तक पोस्टमार्टम से इनकार

Summer express/करनाल -:हरियाणा के करनाल जिले के गोंदर गांव में 25 वर्षीय युवक सूरज की हत्या के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने न्याय की मांग को लेकर करनाल-कैथल हाईवे को जाम कर दिया, जिससे इलाके में यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। जाम गुरुद्वारे के सामने लगाया गया, जहां...

NH-154A की बदहाल हालत पर गरजी भाजपा, भरमौर में विधायक डॉ. जनक राज की अगुवाई में चक्का जाम

चंबा,मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। भारतीय जनता पार्टी अब जमीनी स्तर पर सक्रिय नजर आ रही है। इसी कड़ी में भरमौर-पांगी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डॉ. जनक राज ने राष्ट्रीय राजमार्ग 154A की खराब हालत को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा...

रविवार को श्री नैना देवी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब,30 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बिलासपुर, सुभाष-:बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। छुट्टी का दिन होने के कारण लगभग 30 हजार भक्तों ने माता के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के कपाट सुबह करीब 4 बजे ही खोल दिए गए...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.