Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोशनी और रागों से सजा संकन गार्डन, शास्त्रीय संध्या में झूमी छोटी काशी

मंडी, धर्मवीर-:अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव से पहले छोटी काशी मंडी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला का आगाज़ भव्य शास्त्रीय संध्या के साथ हुआ। इस वर्ष कार्यक्रमों का आयोजन इंदिरा मार्केट स्थित ऐतिहासिक संकन गार्डन के खुले मंच पर किया जा रहा है, जहां रंग-बिरंगी रोशनियों और सजे मंच ने दर्शकों को खासा आकर्षित किया। बीती शाम उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

शास्त्रीय संगीत, नृत्य और वादन की प्रस्तुतियों ने वातावरण को सुरमयी बना दिया। स्थानीय व उभरते कलाकारों ने घुंघरुओं की मधुर झंकार और शास्त्रीय रागों की स्वर लहरियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियों ने विशेष सराहना बटोरी। दर्शक देर शाम तक कार्यक्रम का आनंद लेते रहे और कलाकारों का उत्साहवर्धन करते नजर आए।

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि पूर्व में ये कार्यक्रम कांगणीधार स्थित संस्कृति सदन में आयोजित किए जाते थे, लेकिन दूरी अधिक होने के कारण अपेक्षित संख्या में लोग नहीं पहुंच पाते थे। इस बार कार्यक्रमों को शहर के मध्य संकन गार्डन में आयोजित करने का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में भी विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी और आमजन से इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

आज शाम भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक अभिषेक सोनी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। आयोजकों को उम्मीद है कि भजन संध्या में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु और संगीत प्रेमी उपस्थित रहेंगे।कथक कलाकार जितेंद्र और दिनेश गुप्ता ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से कलाकारों को मंच मिलता है और उनकी प्रतिभा को नई पहचान मिलती है। उन्होंने युवाओं से सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि कला से जुड़ाव उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में सहायक हो सकता है।कार्यक्रम में आईएएस प्रोबेशनर डॉ. मनु गुप्ता, उप निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क मंजुला कुमारी, जिला भाषा अधिकारी रेवती सैनी सहित कई साहित्यकार और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। सांस्कृतिक संध्याओं का यह सिलसिला 16 फरवरी से शुरू हो रहे अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव तक जारी रहेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हर घर तिरंगा अभियान से सजा अंबाला छावनी बस स्टैंड, तिरंगे और रोशनी से बढ़ी खूबसूरती

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हर घर तिरंगा अभियान के तहत अंबाला छावनी बस स्टैंड को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। बस स्टैंड परिसर में तिरंगे लगाए जा रहे हैं और अलग से रोशनी की व्यवस्था भी की जा रही है। बस स्टैंड से गुजरने वाले यात्रियों के बीच सजावट आकर्षण का केंद्र बनी...

नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी, मांगों को लेकर निकाला रोष मार्च

 Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी जारी रही। अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों समेत नगर पालिका के अन्य कर्मचारी नगर पालिका कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने इसके बाद बाजार क्षेत्र में रोष मार्च निकाला और अपनी मांगों...

टोहाना को जाम और प्रदूषण से मिलेगी राहत? राज्यसभा में उठा बाईपास निर्माण का मुद्दा

Summer express, फतेहाबाद। जिले के प्रमुख शहर टोहाना को लंबे समय से बनी ट्रैफिक समस्या से राहत दिलाने के लिए बाईपास निर्माण की मांग अब संसद तक पहुंच गई है। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने संसद में विशेष उल्लेख के माध्यम से टोहाना बाईपास का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...

राजगढ़ के छिछड़ियां गांव में दो मंजिला मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; दो की मौत की सूचना

राजगढ़ ,भूपेंद्र-: राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत दीदग के छिछड़ियां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। साफ मौसम के बीच एक दो मंजिला रिहायशी मकान अचानक भरभराकर धराशायी हो गया। हादसे के समय मकान के अंदर चार लोग मौजूद थे। मकान गिरने से चारों लोग मलबे में दब गए, जिससे गांव...

पेट्रोल-डीजल सेस पर सरकार का बचाव, ई-20 को लेकर भी केंद्र पर बरसे विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त सेस लगाए जाने के फैसले को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी भाजपा की ओर से राज्य सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए जाने के बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सरकार का बचाव करते...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.