Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कैप्टन अमरिंदर को समन भेजने वाले ED अधिकारी पर कार्रवाई, चेन्नई ट्रांसफर

जालंधर। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह को समन जारी करने के मामले में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। जानकारी के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अतिरिक्त निदेशक रवि तिवारी का तबादला कर दिया गया है। रवि तिवारी जालंधर जोनल कार्यालय में तैनात थे और बताया जा रहा है कि उन्हें अब चेन्नई ट्रांसफर कर दिया गया है।

हालांकि, यह तबादला किन कारणों से किया गया है, इस बारे में अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन यह कार्रवाई ऐसे समय पर हुई है, जब रवि तिवारी द्वारा कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके बेटे रणइंदर सिंह को फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) के तहत दर्ज एक पुराने मामले में ED के सामने पेश होने के लिए समन भेजा गया था।

सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए यह फैसला किया है। माना जा रहा है कि समन जारी होने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई थी, जिसके बाद ED अधिकारी के तबादले को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

इधर, कैप्टन अमरिंदर सिंह की तबीयत को लेकर भी अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि घुटनों में दर्द के चलते उन्हें कुछ दिन पहले फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उनका सफल ऑपरेशन किया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और वे अस्पताल में चिकित्सकीय निगरानी में हैं।

इसी दौरान हरियाणा के वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल विज भी अस्पताल पहुंचकर कैप्टन का हालचाल लेने पहुंचे थे। वहीं पंजाब भाजपा संगठन के महासचिव श्रीनिवासुलु ने भी कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात की।

राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, हाल के दिनों में कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा भाजपा में अपनी भूमिका और पंजाब में पार्टी की स्थिति को लेकर उठाए गए सवालों के बाद केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई और तबादले की खबर को राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

इंडिगो फ्लाइट के बाएं इंजन में आई खराबी, चेन्नई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

Summer express, चेन्नई। कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-723 में मंगलवार रात लैंडिंग से ठीक पहले इंजन में खराबी आने से हड़कंप मच गया। पायलट को विमान के बाएं इंजन में तकनीकी समस्या का पता चलने के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर पूर्ण...

अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत का निधन, खेल जगत में शोक की लहर

Summer express, फरीदकोट। कबड्डी जगत को बड़ा झटका लगा है। पंजाब के चर्चित रेडर और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत का निधन हो गया। उन्होंने फरीदकोट स्थित गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आते ही कबड्डी खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और प्रशंसकों में शोक...

बेसहारा गौवंश के स्थायी समाधान को लेकर शिमला में टास्क फोर्स की पहली बैठक, राज्यों के मॉडल पर मंथन

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश में बेसहारा गौवंश की बढ़ती समस्या के स्थायी एवं व्यावहारिक समाधान को लेकर राज्यस्तरीय टास्क फोर्स की पहली बैठक मंगलवार को शिमला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता टास्क फोर्स के वाइस चेयरमैन धर्मपाल चौहान ने की। इस अवसर पर पशुपालन विभाग के जॉइंट डायरेक्टर डॉ. संजीव धीमान सहित टास्क...

पलवल में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, 5 किलोमीटर लंबा तिरंगा रहेगा आकर्षण

Summer express, पलवल (सुंदर कुंडू)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पलवल में 13 अगस्त को विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा की तैयारियों को लेकर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल...

पंजोखरा साहिब मामले में सिख समाज की चेतावनी, 13 अगस्त तक FIR नहीं तो आंदोलन

Summer express, अंबाला (सुंदर कुंडू)। पंजोखरा साहिब मामले को लेकर सिख समाज का रोष बढ़ता जा रहा है। गुरसिमरन सिंह मंड के खिलाफ अब तक एफआईआर दर्ज नहीं होने से नाराज सिख समाज के लोग एक बार फिर पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा में एकत्रित हुए। समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि 13...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.