Facebook-f Youtube X-twitter

पटौदी में लगन समारोह में विवाद के बाद युवक की गोली मारकर हत्या

पटौदी (गुरुग्राम)। थाना क्षेत्र के गांव रणसीका में लगन समारोह के दौरान बिजली फिटिंग को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद एक युवक को गोली मार दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव नीमका निवासी हाशिम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका दामाद मुस्तफा इलेक्ट्रीशियन का काम करता है।  वह गांव रणसीका में अमनदीप पुत्र रामानंद के लगन-सगाई कार्यक्रम में टेंट पर लाइट लगाने के लिए गया था। उसके साथ मथुरा जिले के गांव अलीपुर निवासी बरकत और नूंह जिले के रसूलपुर निवासी युसुफ भी मौजूद थे।

शिकायत के अनुसार, रात करीब साढ़े नौ बजे एक एलईडी लाइट खराब हो गई। इसी बात को लेकर अमनदीप, साहिल और एक अन्य युवक ने तीनों से गाली-गलौज शुरू कर दी और बाद में मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। विवाद के बाद आरोपी मौके से चले गए।

आरोप है कि कुछ समय बाद तीनों युवक हथियार लेकर वापस लौटे और अमनदीप ने बरकत पर फायरिंग कर दी। पहली गोली में बरकत बाल-बाल बच गया, लेकिन इसके बाद आरोपियों ने दोबारा फायर किया। दूसरी गोली बरकत की कमर में जा लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल बरकत को तुरंत गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पटौदी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अमनदीप, साहिल और तीसरे युवक के खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

महिला आरक्षण विधेयक के साथ डिलिमिटेशन जोड़ने पर विपक्ष का विरोध: देवेंद्र जग्गी

राहुल चावला, धर्मशाला-:महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने इस विधेयक के साथ डिलिमिटेशन (सीमांकन) का मुद्दा भी जोड़ दिया, जिसका विपक्ष ने विरोध किया। जग्गी ने कहा कि यदि केवल महिला आरक्षण विधेयक पर ही चर्चा होती, तो यह आसानी...

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार मंडी,धर्मवीर- बीते रोज प्रदेश की सुक्खू सरकार द्वारा कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसले सहायक वन रक्षक भर्ती का विरोध हो गया है। वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने इस भर्ती का विरोध करते हुए सुक्खू...

अवैध खनन विवाद पर सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए दबाव के आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

हमीरपुर,अरविंद-:जिले में सामने आए अवैध खनन मामले को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेताओं पर जांच को प्रभावित करने की कोशिश करने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस मामले में कानून से ऊपर कोई नहीं है और...

रिटायरमेंट कॉलोनियों में बढ़ेगा FAR, वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Summer Express, चंडीगढ़। शहरी क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित की जा रही रिटायरमेंट कॉलोनियों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब इन कॉलोनियों में फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) को 2.25 से बढ़ाकर 3.0 तक करने की अनुमति दी जाएगी। यह बढ़ोतरी हस्तांतरणीय विकास अधिकार (TDR) के माध्यम से लागू होगी।...

डलहौजी के नगाली क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु मिलने से फैली दहशत, सेना ने संभाली स्थिति

चंबा,मंजूर पठान-:डलहौजी उपमंडल के नगाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलाड़ी गांव के पास शीतला माता मंदिर के नीचे एक संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर सामने आई। यह सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत नगाली के प्रधान शुभम कुमार...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.