Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

प्रशासनिक ढांचे में बड़ा परिवर्तन, नए पीएमओ भवन का उद्घाटन आज

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 फरवरी को प्रधानमंत्री कार्यालय के नए परिसर ‘सेवा तीर्थ’ और ‘कर्तव्य भवन-1 व 2’ का उद्घाटन करेंगे। इसी दिन दक्षिण ब्लॉक में केंद्रीय मंत्रिमंडल की विशेष बैठक भी आयोजित की जाएगी, जिसे पुराने सचिवालय भवन में होने वाली अंतिम कैबिनेट बैठक माना जा रहा है। बैठक के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय का नए परिसर में औपचारिक रूप से स्थानांतरण किया जाएगा।

करीब सवा सौ वर्षों से देश की प्रशासनिक गतिविधियों के केंद्र रहे नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक अब खाली किए जाएंगे। इन भवनों का निर्माण ब्रिटिश काल में औपनिवेशिक शासन की आवश्यकताओं के अनुरूप किया गया था। अधिकारियों के अनुसार, यह बदलाव प्रशासनिक ढांचे में ऐतिहासिक परिवर्तन का प्रतीक है।

सरकार की योजना के तहत नॉर्थ और साउथ ब्लॉक को ‘युगे युगेन भारत राष्ट्रीय संग्रहालय’ के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रस्तावित संग्रहालय में भारत की सभ्यता और ऐतिहासिक विरासत को आधुनिक स्वरूप में प्रदर्शित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, ‘सेवा तीर्थ’ और ‘कर्तव्य भवन’ आधुनिक, कुशल और नागरिक-केंद्रित शासन प्रणाली को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। नए परिसर में प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय एक ही स्थान पर कार्य करेंगे। कर्तव्य भवन-1 और 2 में कानून, रक्षा, वित्त, स्वास्थ्य, कृषि सहित कई प्रमुख मंत्रालयों के कार्यालय स्थापित किए गए हैं।

चार-स्टार जीआरआईएचए मानकों के अनुरूप निर्मित इन भवनों में नवीकरणीय ऊर्जा, जल संरक्षण और अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्थाएं की गई हैं। साथ ही डिजिटल रूप से एकीकृत कार्यालय प्रणाली, स्मार्ट एक्सेस कंट्रोल और उन्नत सुरक्षा ढांचा भी उपलब्ध कराया गया है।

इस स्थानांतरण को भारत की प्रशासनिक संरचना में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - हिमाचल के CBSE स्कूलों में फीस ढांचे में बदलाव की तैयारी, सरकार सख्त

चार दिवसीय दौरे पर हमीरपुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री सुक्खू, करोड़ों की विकास योजनाओं को देंगे सौगात

Summer express/ हमीरपुर,अरविंद-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू 12 अगस्त से चार दिवसीय हमीरपुर दौरे पर रहेंगे।मुख्यमंत्री 12 अगस्त की शाम हमीरपुर पहुंचेंगे, जबकि 13, 14 और 15 अगस्त को विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए जाएंगे।उपायुक्त गंधर्व राठौर ने बताया कि मुख्यमंत्री 13 अगस्त को...

चिंतपूर्णी श्रावण मेले में ट्रैफिक व्यवस्था कड़ी, 13 से 21 अगस्त तक मंदिर क्षेत्र में वाहनों की एंट्री बंद

Summer express/ऊना, राकेश-:श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में 13 से 21 अगस्त तक आयोजित होने वाले श्रावण मेले को लेकर प्रशासन ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी किया है। मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंदिर क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने...

जैसलमेर में स्कूली बच्चों से भरी बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Summer express, जैसलमेर। जिले में मंगलवार सुबह स्कूली बच्चों को लेकर जैसलमेर जा रही एक बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसा धउवा गांव के पास हुआ। बस में एसएम पब्लिक स्कूल के एक दर्जन से अधिक बच्चे सवार थे। बस के अगले हिस्से से धुआं उठता देखकर चालक ने तत्काल वाहन...

पंजाब में मानसून पड़ा कमजोर: 10 अगस्त तक सामान्य से 35% कम बारिश, तीन जिलों में बारिश का अलर्ट

Summer express, अमृतसर। पंजाब में मानसून की सक्रियता फिलहाल कमजोर बनी हुई है। प्रदेश में 1 जून से 10 अगस्त तक सामान्य के मुकाबले करीब 35 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में पंजाब में 181.2 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि सामान्य तौर पर 279.1 मिलीमीटर बारिश...

लैंडस्लाइड के कारण मंडी-कुल्लू हाईवे और वैकल्पिक मार्ग यातायात के लिए बंद

बीती रात से हो रही बारिश के कारण जगह-जगह हुए हैं लैंडस्लाइड Summer express/मंडी, धर्मवीर-:बीती रात से जिला भर में हो रही बारिश के कारण मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे और वैकल्पिक मार्ग यातायात के लिए बंद हो गए हैं। इसके साथ मंडी से जोगिंद्रनगर के लिए जाने वाला मार्ग भी उरला के पास लैंडस्लाइड के कारण...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.