Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सूरजकुंड हादसा: रिपोर्ट नहीं सौंप पाए अधिकारी, एसआईटी जांच प्रभावित

फरीदाबाद। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला में हुए ‘सुनामी’ झूला हादसे ने प्रशासनिक तंत्र को कटघरे में खड़ा कर दिया है। घटना के पांच दिन बाद भी प्रशासन द्वारा गठित जांच समिति अपनी रिपोर्ट सौंपने में नाकाम रही है, जबकि शुरुआत में दो दिन के भीतर रिपोर्ट देने का दावा किया गया था।

उधर, आपराधिक जांच के लिए गठित पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) को भी अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है। सूत्रों के अनुसार, प्रशासनिक अधिकारी एसआईटी के सवालों का जवाब देने से बच रहे हैं और झूले से जुड़े अहम दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जा रहे, जिससे जांच की रफ्तार प्रभावित हो रही है। अब एसआईटी अपने स्तर पर जरूरी दस्तावेज जुटाने में जुटी है।

एसआईटी ने मांगे ये अहम दस्तावेज

एसआईटी ने झूले की एनओसी, टेंडर प्रक्रिया का विवरण, मैन्युफैक्चरिंग सर्टिफिकेट, निरीक्षण समिति की रिपोर्ट, झूला स्थापित करने से पहले मिट्टी की जांच रिपोर्ट तथा संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों के नाम सहित कई बिंदुओं पर जानकारी मांगी है। इस संबंध में प्रशासन को औपचारिक पत्र भी भेजा गया है।

सूत्रों का दावा है कि मेले में झूला लगाने की प्रक्रिया में गंभीर लापरवाही बरती गई। बिना वैध एनओसी के झूला स्थापित किया गया, निर्माण प्रमाणपत्र की जांच नहीं हुई, निरीक्षण समिति ने कथित तौर पर औपचारिकता निभाई और जमीन की गुणवत्ता की जांच भी नहीं कराई गई। इन सभी पहलुओं की जिम्मेदारी प्रशासनिक अधिकारियों पर बताई जा रही है।

जांच में जुटी एसआईटी

मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद सबूत जुटाना पुलिस की जिम्मेदारी है। ऐसे में एसआईटी हर पहलू की गहन जांच कर रही है। मुकेश मल्होत्रा ने कहा कि झूले से संबंधित दस्तावेज और अन्य साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। प्रशासन से भी कुछ जानकारियां मांगी गई हैं, जो मिलते ही जांच को गति दी जाएगी।

गौरतलब है कि 7 फरवरी को मेले में ‘सुनामी’ झूला टूटने से इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की मौत हो गई थी। इस प्रकरण में दो अलग-अलग जांच समितियां गठित की गई हैं—एक प्रशासन की ओर से और दूसरी पुलिस की एसआईटी द्वारा।

इस बीच झूले का ऑपरेटर अदनान फरार हो गया है। एसआईटी को उसके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं और गिरफ्तारी की आशंका के बाद वह गायब हो गया। पुलिस पहले ही टेंडर हासिल करने वाले मोहम्मद शाकिर और नितेश को गिरफ्तार कर चुकी है।

मामले ने प्रशासनिक जवाबदेही और सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिंतपूर्णी श्रावण मेले में ट्रैफिक व्यवस्था कड़ी, 13 से 21 अगस्त तक मंदिर क्षेत्र में वाहनों की एंट्री बंद

Summer express/ऊना, राकेश-:श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में 13 से 21 अगस्त तक आयोजित होने वाले श्रावण मेले को लेकर प्रशासन ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी किया है। मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंदिर क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने...

जैसलमेर में स्कूली बच्चों से भरी बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Summer express, जैसलमेर। जिले में मंगलवार सुबह स्कूली बच्चों को लेकर जैसलमेर जा रही एक बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसा धउवा गांव के पास हुआ। बस में एसएम पब्लिक स्कूल के एक दर्जन से अधिक बच्चे सवार थे। बस के अगले हिस्से से धुआं उठता देखकर चालक ने तत्काल वाहन...

पंजाब में मानसून पड़ा कमजोर: 10 अगस्त तक सामान्य से 35% कम बारिश, तीन जिलों में बारिश का अलर्ट

Summer express, अमृतसर। पंजाब में मानसून की सक्रियता फिलहाल कमजोर बनी हुई है। प्रदेश में 1 जून से 10 अगस्त तक सामान्य के मुकाबले करीब 35 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में पंजाब में 181.2 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि सामान्य तौर पर 279.1 मिलीमीटर बारिश...

लैंडस्लाइड के कारण मंडी-कुल्लू हाईवे और वैकल्पिक मार्ग यातायात के लिए बंद

बीती रात से हो रही बारिश के कारण जगह-जगह हुए हैं लैंडस्लाइड Summer express/मंडी, धर्मवीर-:बीती रात से जिला भर में हो रही बारिश के कारण मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे और वैकल्पिक मार्ग यातायात के लिए बंद हो गए हैं। इसके साथ मंडी से जोगिंद्रनगर के लिए जाने वाला मार्ग भी उरला के पास लैंडस्लाइड के कारण...

कैथल में सावन शिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ग्यारह रुद्री मंदिर में जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतारें

Summer express, कैथल (बलिंदर कुमार)। सावन शिवरात्रि के पावन अवसर पर कैथल के ऐतिहासिक श्री 11 रुद्री शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। दूर-दराज से पहुंचे शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.