फरीदाबाद। साइबर अपराधियों ने शहर में दो अलग-अलग घटनाओं में दो नागरिकों से कुल 74 हजार रुपये ठग लिए। पहला मामला जवां गांव का रहने वाले नरवीर सिंह का है। उन्होंने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को बजाज फाइनेंस का अधिकारी बताकर लोन दिलाने का झांसा दिया और 59 हजार रुपये ठग लिए।
दूसरी घटना सेक्टर-दो के निवासी रोहितस्वा कुमार के साथ हुई। उन्होंने बताया कि अज्ञात ठग ने खुद को परिचित बताकर उनके पिता को बीमार होने की झूठी जानकारी दी और 15 हजार रुपये ले लिए।
दोनों पीड़ितों ने तुरंत थाना साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने साइबर अपराध की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति को बैंक या लोन से जुड़ी जानकारी साझा न करें और ऐसे मामलों में तुरंत पुलिस को सूचित करें।
साइबर पुलिस लगातार ऐसे मामलों की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चला रही है और ठगों की तलाश में सभी डिजिटल और कानूनी साधनों का उपयोग कर रही है।