Facebook-f Youtube X-twitter

ऑनलाइन तबादला नीति के खिलाफ झज्जर में स्वास्थ्यकर्मियों का जोरदार प्रदर्शन

झज्जर। हरियाणा सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग में लागू की गई ऑनलाइन तबादला नीति को लेकर विरोध तेज हो गया है। झज्जर में समस्त पैरामेडिकल स्टाफ और स्वास्थ्यकर्मियों ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन कर इस नीति को अव्यावहारिक बताते हुए सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कार्यवाहक सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप कुमार को महानिदेशक (स्वास्थ्य), पीएमओ और सीएमओ के नाम ज्ञापन सौंपते हुए नीति को तत्काल रद्द करने की मांग की।

स्वास्थ्यकर्मियों का कहना है कि ऑनलाइन तबादला नीति में कई ऐसी खामियां हैं, जो कर्मचारियों के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं पर भी नकारात्मक असर डाल सकती हैं। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि बिना किसी चर्चा और कर्मचारियों की सहमति के बनाई गई यह नीति पूरी तरह अव्यवहारिक है।

एसोसिएशन पदाधिकारियों ने सरकार से आग्रह किया कि किसी भी नई नीति को लागू करने से पहले सभी कैडर एसोसिएशनों से बातचीत की जाए, ताकि एक मानवीय और व्यावहारिक नीति तैयार हो सके।

प्रदर्शन में विभिन्न एसोसिएशनों के प्रधान, उपप्रधान सहित कई पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द संज्ञान नहीं लिया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Summer express/शिमला-:हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं। कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ और ओलावृष्टि को लेकर विशेष अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों के लिए येलो...

भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य में हमलों की निंदा की, सुरक्षित नौवहन और वैश्विक व्यापार बहाल करने की मांग

Summer express, न्यूयॉर्क | भारत ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के दौरान वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाए जाने की कड़ी निंदा करते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य में निर्बाध और सुरक्षित नौवहन तथा वैश्विक व्यापार को जल्द बहाल करने की मांग की है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत हरीश पर्वतनेनी ने कहा...

तलाक से पहले पूर्व वर्जीनिया गवर्नर ने पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली

Summer express, वर्जीनिया  | अमेरिका के वर्जीनिया राज्य से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर जस्टिन फेयरफैक्स ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। यह घटना उस समय हुई जब दोनों के बीच तलाक का मामला अदालत में चल रहा था और...

लुधियाना में दर्दनाक सड़क हादसा: चंडीगढ़ रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल

Summer express, लुधियाना  | लुधियाना में तेज रफ्तार वाहनों का कहर लगातार जारी है। ताजा मामला चंडीगढ़ रोड का है, जहां देर रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।...

ऊना में कैफे की किचन में भीषण आग,लाखों का नुकसान

Summer express/ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में हमीरपुर रोड पर स्थित एक कैफे की किचन में आज सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.