Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

SBI अनुबंध कर्मियों का विरोध तेज,ट्रांसफर आदेशों पर प्रबंधन को चेतावनी

शिमला, संजू-:शिमला के कसुम्पटी में भारतीय स्टेट बैंक के डीजीएम कार्यालय के बाहर आज सीटू से जुड़े एसबीआई अनुबंध कर्मियों ने प्रदर्शन कर प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई। यूनियन ने हाल ही में जारी किए गए ट्रांसफर आदेशों को अनुचित बताते हुए उन्हें तुरंत रद्द करने की मांग की है।

सीटू के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की विभिन्न शाखाओं में कार्यरत अनुबंध कर्मचारियों का तबादला उस समय किया जा रहा है, जब मामला श्रम कार्यालय में लंबित है और वार्ता प्रक्रिया जारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कदम श्रम कानूनों की भावना के विपरीत है।मेहरा ने यह भी कहा कि हाउसकीपिंग के लिए नियुक्त कर्मियों से अन्य अतिरिक्त कार्य लिए जा रहे हैं, लेकिन उन्हें उसके अनुरूप वेतन नहीं दिया जा रहा। उनका कहना है कि सीमित वेतन में दूरदराज़ क्षेत्रों में तबादला कर्मचारियों के लिए गंभीर आर्थिक बोझ बन सकता है।यूनियन ने दावा किया कि पूर्व में हुए समझौतों में तबादला न करने की बात तय की गई थी, जिसे अब नजरअंदाज किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

नेपाल में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, जापान और वेनेजुएला में भी भूकंपीय गतिविधि तेज

Summer express, काठमांडू | नेपाल में गुरुवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे कुछ समय के लिए लोगों में चिंता का माहौल बन गया। भारत के नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.8 दर्ज की गई। भूकंप सुबह 5:21 बजे आया और इसका केंद्र नेपाल...

भाजपा नेता के क्लीनिक पर पेट्रोल बम हमला: दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

Summer express, बठिंडा | भाजपा नेता के क्लीनिक पर हुए पेट्रोल बम हमले के मामले में बठिंडा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने वारदात में शामिल तीन आरोपियों की पहचान कर ली है। इनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीसरे...

बेंगलुरु ट्रिपल मर्डर केस: रिश्ते का विरोध और पारिवारिक विवाद बना खूनी वारदात की वजह, युवती गिरफ्तार

Sunmer express, बेंगलुरु | शहर में सामने आए सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर मामले में पुलिस ने 25 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि युवती ने अपने लिव-इन पार्टनर के साथ मिलकर माता-पिता और बहन की हत्या की साजिश रची। पुलिस अब फरार सह-आरोपी की...

सोनीपत में एटीएम काटकर 20 लाख से अधिक की नकदी चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Summer express, सोनीपत | शहर के बस स्टैंड के समीप स्थित इंडसइंड बैंक के एटीएम को निशाना बनाते हुए अज्ञात बदमाशों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर गैस कटर की मदद से एटीएम मशीन को काटकर उसमें रखी करीब 20.17 लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने...

धूल प्रदूषण पर नगर निगम सख्त, निर्माण और खोदाई स्थलों पर जीआई शीट बैरिकेडिंग अनिवार्य

Summer express, गुरुग्राम | शहर में बढ़ते धूल प्रदूषण पर नियंत्रण और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर निगम गुरुग्राम ने निर्माण, ध्वस्तीकरण और खोदाई कार्यों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निगमायुक्त प्रदीप दहिया द्वारा जारी आदेशों के तहत अब सभी निर्माण और खोदाई स्थलों को कारुगेटेड जीआई (गैल्वेनाइज्ड आयरन)...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.