Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद में महिला की गोली मारकर हत्या, पति पर मर्डर का आरोप

फरीदाबाद | पल्ला थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय संगीता देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुरुआती जांच में हत्या का आरोप उसके पति पर लगा है। संगीता का तलाक का मामला पहले से ही कोर्ट में विचाराधीन था और परिवार में चल रहे विवाद को इस घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि संगीता किसी काम से बाहर गई हुई थी। इसी दौरान उसका पति और ससुराल पक्ष के कुछ लोग उसके घर पहुंचे, लेकिन महिला घर पर न मिलने के कारण वापस लौट रहे थे। तभी संगीता को गली में आते देख उन्होंने उसे रोक लिया।

दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, और आरोप है कि पति के हाथ में हथियार था। विवाद बढ़ने पर संगीता पीछे हटने लगी और उसी समय उसके पति ने उस पर तीन राउंड फायरिंग कर दी। दो गोलियां सीधे उसे लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर गली में गिर पड़ी।

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर निकले, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से दो खाली खोखे बरामद किए और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। घायल संगीता को सेक्टर-31 स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि संगीता लंबे समय से अपने दो बच्चों के साथ पति और ससुराल पक्ष से अलग रह रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। पल्ला थाना प्रभारी सत्य प्रकाश ने बताया कि मामले में तलाक विवाद और पारिवारिक मतभेद सामने आए हैं।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं। क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर हर एंगल से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

ईडी की बड़ी कार्रवाई: आप नेता संजीव अरोड़ा और परिवार की 55.57 करोड़ की संपत्तियां कुर्क

Summer express,नई दिल्ली।  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा, उनके परिवार के सदस्यों तथा उनसे जुड़ी एक रीयल एस्टेट कंपनी की करीब 55.57 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत कुर्क कर ली हैं। ईडी के...

योगी सरकार की छात्रवृत्ति योजना से लाखों छात्रों को मिला उच्च शिक्षा का सहारा

Summer express, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार व्यापक और प्रभावी पहल कर रही है। विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर और पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने में सरकार की छात्रवृत्ति योजनाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।...

होर्मुज जलसंधि को लेकर टकराव तेज, ओमान के टोल-फ्री कॉरिडोर पर ईरान की चेतावनी

Summer express, तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच जारी शांति वार्ताओं और 60 दिनों के अंतरिम युद्धविराम के बीच खाड़ी क्षेत्र में एक बार फिर तनाव बढ़ता दिखाई दे रहा है। ओमान द्वारा तेल टैंकरों की आवाजाही के लिए एक वैकल्पिक समुद्री मार्ग शुरू करने की घोषणा के बाद क्षेत्रीय विवाद गहरा गया है। ईरान...

ऑपरेशन मैदान के तहत अंबाला में पुलिस की सघन चेकिंग, कई वाहन जब्त

Summer express, अंबाला, अंकुर कपूर | अंबाला छावनी में नशा तस्करी और अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए हरियाणा पुलिस ने शुक्रवार को ‘ऑपरेशन मैदान’ के तहत व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने बिना नंबर और बिना वैध दस्तावेजों वाले कई वाहनों को जब्त (इम्पाउंड) किया। वहीं, नशीले पदार्थों की बरामदगी...

कैथल में एक करोड़ की चोरी के दो फरार आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Summer express ,कैथल। कैथल जिले के चीका क्षेत्र में हाल ही में हुई करीब एक करोड़ रुपये की चोरी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें काबू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार आरोपियों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.