Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सख्त शर्तों के चलते सेरी मंच पर नहीं सजेगी होली की महफिल, 20 साल पुरानी परंपरा पर विराम

मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध मंडी शहर में इस वर्ष सेरी मंच पर होने वाला पारंपरिक होली उत्सव आयोजित नहीं किया जाएगा। बीते दो दशकों से अधिक समय से सामूहिक रूप से मनाई जा रही इस रंगारंग होली पर इस बार प्रशासनिक शर्तों का साया पड़ गया है। आयोजकों ने कड़े नियमों को कारण बताते हुए कार्यक्रम से पीछे हटने का फैसला लिया है।

आयोजन समिति के सदस्य धर्मेंद्र राणा, दीप कपूर, कर्तव्य वैद्य, मोनिका ठाकुर और राजा सिंह मल्होत्रा ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि प्रशासन ने अनुमति तो दी, लेकिन आयोजन से मात्र दो दिन पहले। साथ ही एक दर्जन से अधिक ऐसी शर्तें लागू कर दी गईं, जिन्हें पूरा करना व्यवहारिक रूप से संभव नहीं है।प्रशासन द्वारा भीड़ की अधिकतम संख्या 3500 निर्धारित की गई है, जबकि आयोजकों का कहना है कि सेरी मंच पर उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करना किसी के बस में नहीं होता। लोग स्वेच्छा से पहुंचते हैं और सामूहिक रूप से रंगों का उत्सव मनाते हैं। इसके अतिरिक्त कानून-व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी भी आयोजकों पर डाल दी गई है तथा कार्यक्रम की अवधि केवल दो घंटे तय की गई है।

धर्मेंद्र राणा ने बताया कि सेरी मंच पर डीजे की धुनों के साथ सामूहिक होली मनाने की परंपरा 20 वर्षों से चली आ रही है। यहां महिलाएं और पुरुष मिलकर गुलाल लगाते और नृत्य करते रहे हैं। पिछले वर्ष भी भारी भीड़ उमड़ी थी, लेकिन आयोजन शांतिपूर्ण रहा.आयोजकों ने मंडी की जनता से क्षमा मांगते हुए कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में आयोजन संभव नहीं है। उल्लेखनीय है कि मंडी में होली एक दिन पहले मनाने की परंपरा है और इस बार 2 मार्च को स्थानीय अवकाश भी घोषित किया गया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मानसून में खड्डों से दूरी जरूरी, लापरवाही पड़ सकती है जान पर भारी

Summer express/ राहुल चावला, धर्मशाला-:कांगड़ा जिले में मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश के बीच खड्डों और नालों के बढ़ते जलस्तर को लेकर पुलिस ने लोगों को सतर्क किया है। बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में पानी का बहाव कभी भी अचानक तेज हो सकता है। इसके बावजूद कुछ पर्यटक और श्रद्धालु खतरनाक स्थानों...

शिमला जिला परिषद चुनाव पर सुक्खू का जयराम ठाकुर पर पलटवार..बोले- सदस्यों को पंचकूला ले जाने से बेहतर धरने पर बैठते

Summer express/शिमला, संजू-: शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी घमासान तेज हो गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को जिला परिषद सदस्यों को पंचकूला ले जाने के बजाय उनके साथ धरने पर बैठना...

आंध्र प्रदेश में युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी: हाईवे पर मिला शव, पत्नी-बेटे से पूछताछ

Summer express, अमरावती। आंध्र प्रदेश के अन्नमय्या जिले में पिलेरू कस्बे के पास तिरुपति हाईवे पर 47 वर्षीय सुब्रह्मण्यम का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में मामला सड़क हादसा प्रतीत हुआ, लेकिन घटनास्थल और मृतक के घर से मिले साक्ष्यों के बाद पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए...

जालंधर होटल के कमरे में युवती का शव मिलने से मचा हड़कंप, युवक की तलाश तेज

Summer express, जालंधर। रेलवे रोड स्थित रॉयल होटल के एक कमरे से युवती का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। होटल के कमरा नंबर 102 में युवती पिछले दो दिनों से ठहरी हुई थी। इस दौरान एक युवक भी उससे मिलने के लिए होटल आता था और करीब दो से तीन घंटे...

अंबाला में गूंजे भोले के जयकारे, कांवड़ यात्रा के अंतिम दिन शिवभक्ति में डूबा शहर

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। सावन के पवित्र महीने में हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों के जत्थों से अंबाला शहर और आसपास का क्षेत्र शिवमय हो गया है। कांवड़ यात्रा के अंतिम दिन हाईवे से लेकर शहर की सड़कों तक हर ओर भगवान शिव के जयकारे सुनाई दे रहे हैं। कांवड़ियों की बढ़ती...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.