Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अजमेर में पीएम मोदी ने 16,680 करोड़ की परियोजनाओं का किया शुभारंभ

अजमेर  | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के अजमेर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राज्य को 16,680 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य में एक ही दल की सरकार होने से विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और सरकार अपने वादों को रॉकेट की रफ्तार से पूरा कर रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि राजस्थान लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने राज्य सरकार के दो साल के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर काम किया जा रहा है। सड़क, पेयजल, सिंचाई, ऊर्जा और शहरी विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत से राज्य की अर्थव्यवस्था और मजबूत होगी।

इस अवसर पर युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए 21 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया को बढ़ावा दे रही है और पेपर लीक जैसी समस्याओं पर सख्त कार्रवाई की जा रही है, जिससे युवाओं को निष्पक्ष अवसर मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया, जिनमें बांदीकुई-जयपुर चार लेन एक्सप्रेसवे और दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे के कुछ हिस्से शामिल हैं। इसके अलावा जोधपुर में एलिवेटेड रोड परियोजना की आधारशिला भी रखी गई, जिससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था और बेहतर होगी।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में बेटियों के स्वास्थ्य से जुड़े एचपीवी टीकाकरण अभियान की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह अभियान सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए महत्वपूर्ण कदम है और इससे बेटियों के स्वस्थ भविष्य की मजबूत नींव रखी जाएगी।

उन्होंने कहा कि देश में तेजी से हो रहे विकास कार्य भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहे हैं और आने वाले समय में इसका लाभ हर नागरिक तक पहुंचेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डेराबस्सी नगर परिषद के पूर्व प्रधान रंजीत सिंह रेड्डी ने फिर थामा कांग्रेस का हाथ

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में समर्थकों समेत कांग्रेस में हुए शामिलगुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज नगर काउंसिल के पूर्व प्रधान एवं मौजूदा पार्षद रंजीत सिंह रेड्डी ने एक बार फिर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में रेड्डीअपने समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल हुए। रेड्डी...

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 27 अक्टूबर से जालंधर में होगी

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में पहली बार होने वाली पुरुष एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार की मेजबानी में छह देशों की टीमें 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक जालंधर व मोहाली में मुकाबले खेलेंगी।टूर्नामेंट में भारत के साथ पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, जापान, मलेशिया और...

बिजली संकट: पीएसपीसीएल के सीएमडी बसंत गर्ग को हटाया गुरकीरत को कमान

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में गंभीर बिजली संकट के बीच राज्य सरकार ने पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के प्रशासनिक सचिव और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) डॉ. बसंत गर्ग को पद से हटा दिया है। उनकी जगह प्रधान सचिव गुरकीरत कृपाल सिंह को पीएसपीसीएल का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।गुरकीरत कृपाल सिंह के पास उद्योग...

एनआईटी हमीरपुर में गूंजा नशामुक्त हिमाचल का संदेश, डीजीपी ने छात्रों से किया सीधा संवाद

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- :एनआईटी हमीरपुर में नशामुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद करते हुए नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों और इससे निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने...

हिमकेयर पर जाँच की तेजी, नकली दवा रैकेट पर विजिलेंस की बेबसी क्यों? : जयराम ठाकुर

Summer express/शिमला-: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमकेयर योजना को लेकर सरकार द्वारा की जा रही जाँच पर सवाल उठाते हुए प्रदेश में कथित नकली दवाओं के रैकेट और जीएसटी चोरी से जुड़े मामले में विजिलेंस की जाँच से असमर्थता पर गंभीर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि एक ओर हिमकेयर को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.