Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऊना में जनशताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आई महिला, मौके पर दर्दनाक मौत

ऊना |  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में रविवार तड़के एक दर्दनाक रेल हादसे में करीब 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना पंजोआ कलां के पास हुई, जहां जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 4:30 बजे जनशताब्दी एक्सप्रेस अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान पंजोआ कलां के नजदीक रेलवे ट्रैक के किनारे पैदल चल रही महिला अचानक ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसा इतना भयावह था कि महिला ट्रेन के साथ करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई और घटनास्थल पर उसके शरीर के टुकड़े दूर-दूर तक बिखर गए।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस चौकी ऊना से मुख्य आरक्षी मोहिंद्र पाल सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। महिला की पहचान के लिए स्थानीय पंचायत प्रधान बलविंदर सिंह बिल्ला को भी बुलाया गया, लेकिन मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार महिला के पास से कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी पहचान हो सके।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ हो सकती है और भटकते हुए रेलवे ट्रैक के पास पहुंच गई होगी। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। साथ ही मृतका की पहचान के लिए आसपास के पुलिस थानों को सूचना दी गई है। मामले की जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...

मोहन लाल कौशिक बने एचबीपीई चेयरमैन, बोले- पूरी निष्ठा से निभाऊंगा जिम्मेदारी

Summer expressअंकुर कपूर , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता एवं हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक (बडोली) को हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज (एचबीपीई) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। सोमवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। सरकार की ओर से नियुक्ति...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.