Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मांगों को लेकर राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रदर्शन, शिमला में ‘आग्रह रैली’

शिमला | हिमाचल प्रदेश में राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपनी मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में संघ की ओर से ‘आग्रह रैली’ का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के सभी 21 शिक्षा खंडों से बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए। शिक्षकों ने शिक्षा विभाग की नई परिसर प्रणाली (क्लस्टर सिस्टम) की अधिसूचना को वापस लेने की मांग उठाई।

रैली के दौरान शिक्षकों ने आरोप लगाया कि 23 सितंबर 2025 को जारी अधिसूचना के तहत प्राथमिक शिक्षा का पूर्ण प्रशासनिक नियंत्रण और संचालन प्रिंसिपल को सौंप दिया गया है, जो प्राथमिक शिक्षकों के हितों के खिलाफ है। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि वर्ष 1984 से प्राथमिक शिक्षा का अलग प्रशासनिक ढांचा कार्य कर रहा है और क्लस्टर प्रणाली के माध्यम से इसकी व्यवस्था संचालित होती रही है।

संघ के अनुसार नई व्यवस्था लागू होने से शिक्षा व्यवस्था का केंद्रीकरण बढ़ जाएगा और इससे प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। शिक्षकों का कहना है कि यह निर्णय उन्हें दोहरी प्रशासनिक इकाइयों के अधीन करने जैसा है, जिससे भविष्य में प्राथमिक शिक्षा प्रणाली कमजोर हो सकती है।

शिक्षक नेताओं ने बताया कि जेबीटी शिक्षकों ने इस मुद्दे को लेकर कई बार शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी। मंत्री की ओर से शिक्षकों के हितों का ध्यान रखने का आश्वासन भी दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी।

रैली के बाद शिक्षकों ने जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि अधिसूचना जल्द वापस नहीं ली गई तो पूरे हिमाचल प्रदेश में व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा।

प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष मनोज कुमार, महासचिव हेम प्रकाश वर्मा, कैशियर विजय भीमटा सहित सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर केंद्र पर बरसे नरेश चौहान, बोले- छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना पड़ा भारी

Summer express/शिमला,संजू-: NEET पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों की मांगों और आंदोलन को समय रहते गंभीरता से नहीं...

पौंग बांध से संभावित जलभराव के खतरे के बीच फतेहपुर प्रशासन सतर्क, एसडीएम ने संवेदनशील क्षेत्रों का लिया जायजा

Summer express/नूरपुर, संजीव महाजन-:  बरसात के मौसम को देखते हुए फतेहपुर प्रशासन ने संभावित बाढ़ और पौंग बांध से पानी छोड़े जाने की स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। हर वर्ष मानसून के दौरान पौंग बांध का जलस्तर बढ़ने पर अतिरिक्त पानी छोड़ा जाता है, जिससे फतेहपुर, इंदौरा के मंड क्षेत्र और...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

Summer express, रेवाड़ी। रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर बावल-अजरका सीमा के पास सोमवार तड़के रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।...

अंबाला बार एसोसिएशन की भूख हड़ताल, लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम का विरोध

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के विरोध में अंबाला जिला बार एसोसिएशन ने अपना आंदोलन तेज कर दिया है। ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ बार एसोसिएशन ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के आह्वान पर सोमवार को जिला बार के छह अधिवक्ता सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठे और नई व्यवस्था को वापस लेने की...

लुधियाना ई-ऑक्शन घोटाला: डीसी ने बनाई जांच कमेटी, रिकॉर्ड किया तलब

Summer express, लुधियाना। लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट (एलआईटी) की सेल ब्रांच में ई-ऑक्शन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खुलासे के बाद जिला प्रशासन और ट्रस्ट प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त (डीसी) हिमांशु जैन ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश जारी किए हैं। वहीं, एलआईटी चेयरमैन तरसेम भिंडर ने सेल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.