Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चंबा में 16.84 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास, रिजिजू ने दी विकास की सौगात

चंबा | केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को चंबा जिले के भंजराड़ू और सलूणी क्षेत्र में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। उन्होंने भंजराड़ू में बनने वाले आईटीआई भवन और इनडोर स्टेडियम के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया, जबकि सलूणी में भी एक इनडोर स्टेडियम की नींव रखी गई।

भंजराड़ू में लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से इनडोर स्टेडियम तथा करीब 9.84 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) भवन का निर्माण किया जाएगा। ये दोनों परियोजनाएं प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत तैयार होंगी। इन योजनाओं के माध्यम से चुराह विधानसभा क्षेत्र को कुल 16.84 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात मिली है।

तीसा में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री के साथ कांगड़ा-चंबा लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, प्रदेश हज कमेटी के चेयरमैन दिलदार अली भट्ट सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

अपने संबोधन में किरेन रिजिजू ने कहा कि ऐतिहासिक पर्यटन स्थल डलहौजी को भविष्य में रेल संपर्क से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस विषय को रेल मंत्री के समक्ष उठाया जाएगा, ताकि बेहतर रेल सुविधा मिलने से पर्यटन, व्यापार और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिल सके।

वंदे भारत ट्रेन के पठानकोट में ठहराव को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि इस विषय में जानकारी जुटाई जाएगी और यदि कोई तकनीकी या प्रशासनिक कारण सामने आते हैं तो उन्हें दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

अपने दो दिवसीय चंबा दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री ने खजियार में स्थानीय पारंपरिक व्यंजन मक्की के सिड्डू और बिच्छू बूटी के साग का स्वाद भी चखा। इस दौरान स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.