Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चोरी के आरोप में 12 वर्षीय बच्चे की पिटाई, सिर मुंडवाकर घुमाने का आरोप

करनाल |  शहर के मॉडल टाउन क्षेत्र में एक 12 वर्षीय बच्चे के साथ कथित रूप से अमानवीय व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक दुकानदार ने बच्चे पर चोरी का शक जताते हुए पहले उसकी पिटाई की, फिर उसका सिर मुंडवा दिया और उसे आसपास के इलाके में घुमाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद बच्चे की मां मौके पर पहुंची और उसे छुड़ाया।

पीड़ित महिला के अनुसार, वह मॉडल टाउन स्थित एक दुकान पर काम करती है। तबीयत खराब होने के कारण वह काम पर नहीं जा सकी। इसी दौरान दुकानदार उनके 12 वर्षीय बेटे को काम कराने के लिए अपने साथ ले जाने लगा। महिला ने बेटे को भेजने से मना किया, लेकिन आरोप है कि दुकानदार उसे जबरन अपने साथ ले गया।

महिला का कहना है कि दुकान पर ले जाने के बाद बच्चे के साथ मारपीट की गई और उसे बाथरूम में बंद कर दिया गया। जब उन्हें घटना की जानकारी मिली तो वह तुरंत दुकान पर पहुंचीं। काफी देर तक गुहार लगाने के बाद दुकानदार ने बच्चे को बाहर निकाला। महिला ने आरोप लगाया कि दुकान पर मौजूद अन्य लोगों ने भी बच्चे के साथ मारपीट की और उसका सिर मुंडवा दिया।

दूसरी ओर दुकानदार का कहना है कि बच्चे ने दुकान से चोरी की थी। पकड़े जाने पर वह गाली-गलौज करने लगा और दुकान में हंगामा किया, जिसके चलते गुस्से में उसे पीट दिया गया और उसका सिर मुंडवा दिया गया।

महिला ने मामले की शिकायत सेक्टर-13 पुलिस चौकी में दी, जहां से उन्हें बताया गया कि घटना मॉडल टाउन चौकी क्षेत्र की है। हालांकि मॉडल टाउन चौकी में इस मामले को लेकर कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई थी। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप में हरियाणा ने मारी बाजी, महाराष्ट्र को हराकर जीता खिताब

Summer express, पलवल, सुंदर कुंडू। श्री विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय 44वीं नेशनल सीनियर नेटबॉल चैंपियनशिप का समापन हो गया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में हरियाणा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महाराष्ट्र को हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम के खिलाड़ियों ने पूरे मुकाबले में बेहतर तालमेल और दमदार खेल...

बच्चों के बीच सहज नजर आते हैं CM नायब सैनी, बच्ची संग सेल्फी ने खींचा ध्यान

Summer express, चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का व्यक्तित्व राजनीतिक कार्यक्रमों, सरकारी बैठकों और प्रशासनिक गतिविधियों के साथ-साथ उनके सहज और मिलनसार व्यवहार के लिए भी जाना जाता है। खासकर बच्चों के बीच उनका अलग ही अंदाज देखने को मिलता है। किसी कार्यक्रम में बच्चों से मुलाकात होने पर मुख्यमंत्री उनसे बातचीत...

फरीदाबाद के सरकारी स्कूल में चेकिंग के दौरान छात्र के बैग से चाकू और एयरगन बरामद

Summer express, फरीदाबाद। सेक्टर-3 स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कक्षा 11वीं के एक छात्र के बैग की जांच के दौरान चाकू, एयरगन, माचिस और दो मोबाइल फोन मिले। स्कूल में हाल ही में हुई शिक्षिका की हत्या की घटना के बाद सुरक्षा के मद्देनजर विद्यार्थियों के...

तीज पर बहन के घर गए दो भाइयों की हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

Summer express, रेवाड़ी। जिले में तीज पर्व की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब बहन के घर त्योहार देने गए दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गई। कोटकासिम रोड पर बोलनी चौक के पास देर रात एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी...

श्रुति चौधरी के आवास पर किरण चौधरी से मिलीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता, सियासी हलचल तेज

Summer express, चंडीगढ़ । हरियाणा की कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी के आवास पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने पूर्व राज्यसभा सांसद और हरियाणा की पूर्व कैबिनेट मंत्री किरण चौधरी से मुलाकात की। यह मुलाकात भले ही शिष्टाचार और औपचारिक बातचीत के तौर पर सामने आई हो, लेकिन प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के बीच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.