Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यमुनानगर में युवक की संदिग्ध हालात में हत्या, रेलवे ट्रैक के पास मिला शव

यमुनानगर। शहर की शंकरपुरी कॉलोनी के 21 वर्षीय युवक राजीव का शव तीर्थनगर क्षेत्र में रेलवे लाइन के पास सफेदे के पेड़ों के बीच संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। युवक के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था और गले पर दबाने के निशान पाए गए, जिससे प्रारंभिक तौर पर गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार राजीव 27 फरवरी से लापता था। उसकी गुमशुदगी की शिकायत सेक्टर-17 थाना में दर्ज कराई गई थी।  जब स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और सीन ऑफ क्राइम टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। शव के पास से कुछ दूरी पर युवक का एक जूता भी बरामद हुआ।

पुलिस के मुताबिक मृतक के मुंह में ठूंसे गए कपड़े पर किसी चिपचिपे पदार्थ, संभवतः फेविकोल जैसा पदार्थ, लगाया गया था जिससे कपड़ा चिपक गया था। मृतक की पहचान फोटो के आधार पर परिजनों ने राजीव के रूप में की। उसके बाजू पर “राजीव” और छाती पर “स्नेहा” नाम का टैटू भी बना हुआ है।

परिजनों का आरोप है कि राजीव का पिछले दो वर्षों से एक युवती के साथ प्रेम संबंध था। उन्होंने आशंका जताई है कि उसी युवती के कहने पर उसकी हत्या कराई गई हो सकती है। बताया जा रहा है कि युवती के पहले से किसी अन्य युवक से संबंध थे, जिस कारण राजीव मानसिक रूप से परेशान रहता था और उस पर शादी का दबाव भी बना रहा था।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मानसून में खड्डों से दूरी जरूरी, लापरवाही पड़ सकती है जान पर भारी

Summer express/ राहुल चावला, धर्मशाला-:कांगड़ा जिले में मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश के बीच खड्डों और नालों के बढ़ते जलस्तर को लेकर पुलिस ने लोगों को सतर्क किया है। बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में पानी का बहाव कभी भी अचानक तेज हो सकता है। इसके बावजूद कुछ पर्यटक और श्रद्धालु खतरनाक स्थानों...

शिमला जिला परिषद चुनाव पर सुक्खू का जयराम ठाकुर पर पलटवार..बोले- सदस्यों को पंचकूला ले जाने से बेहतर धरने पर बैठते

Summer express/शिमला, संजू-: शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी घमासान तेज हो गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को जिला परिषद सदस्यों को पंचकूला ले जाने के बजाय उनके साथ धरने पर बैठना...

आंध्र प्रदेश में युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी: हाईवे पर मिला शव, पत्नी-बेटे से पूछताछ

Summer express, अमरावती। आंध्र प्रदेश के अन्नमय्या जिले में पिलेरू कस्बे के पास तिरुपति हाईवे पर 47 वर्षीय सुब्रह्मण्यम का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में मामला सड़क हादसा प्रतीत हुआ, लेकिन घटनास्थल और मृतक के घर से मिले साक्ष्यों के बाद पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए...

जालंधर होटल के कमरे में युवती का शव मिलने से मचा हड़कंप, युवक की तलाश तेज

Summer express, जालंधर। रेलवे रोड स्थित रॉयल होटल के एक कमरे से युवती का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। होटल के कमरा नंबर 102 में युवती पिछले दो दिनों से ठहरी हुई थी। इस दौरान एक युवक भी उससे मिलने के लिए होटल आता था और करीब दो से तीन घंटे...

अंबाला में गूंजे भोले के जयकारे, कांवड़ यात्रा के अंतिम दिन शिवभक्ति में डूबा शहर

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। सावन के पवित्र महीने में हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों के जत्थों से अंबाला शहर और आसपास का क्षेत्र शिवमय हो गया है। कांवड़ यात्रा के अंतिम दिन हाईवे से लेकर शहर की सड़कों तक हर ओर भगवान शिव के जयकारे सुनाई दे रहे हैं। कांवड़ियों की बढ़ती...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.