Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल में ट्यूबवेल मोटर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा, छह आरोपी गिरफ्तार

पलवल। जिले में किसानों के ट्यूबवेलों से मोटर चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी व्हीकल थेफ्ट (एवीटी) हथीन की टीम ने कार्रवाई करते हुए नलकूपों से मोटर चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में बडोली गांव के छह युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई मोटरें और वारदात में इस्तेमाल की गई एक कार भी बरामद की गई है।

एवीटी हथीन के प्रभारी दीपक गुलिया के अनुसार खोखियाका निवासी कृष्ण ने पुलिस को शिकायत दी थी कि मिंडकौला क्षेत्र के जंगल में स्थित उसके ट्यूबवेल से चोरी हो गई थी। इसके बाद जब उसने नई मोटर लगवाई तो उसे भी चोर उठा ले गए। उसी रात क्षेत्र के करीब 12 किसानों के ट्यूबवेलों से भी मोटरें चोरी कर ली गईं, जिससे किसानों में रोष फैल गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एवीटी टीम को सौंपी गई। पुलिस ने साइबर सेल और मुखबिरों की मदद से एक मार्च को रहीमपुर पुल के पास नाकाबंदी की। इस दौरान लाल रंग की एक आल्टो कार को रोककर उसमें सवार छह युवकों को काबू कर लिया गया। तलाशी के दौरान कार से चोरी की दो मोटरें, पेचकस, हथौड़ी और अन्य औजार बरामद हुए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चांदहट थाना क्षेत्र के बडोली गांव निवासी राहुल उर्फ काले, सौरभ, सचिन उर्फ मुंड, अर्जुन, डेन्नी और रिंकू उर्फ फौजी के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने कई वारदातों में शामिल होने की बात कबूल की है। उन्होंने बताया कि चोरी की कुछ मोटरें टप्पल निवासी मुस्तकीम उर्फ सोनू कबाड़ी को बेच दी गई थीं, जबकि चार मोटरें दिल्ली के जहांगीरपुरी क्षेत्र में अर्जुन के एक दोस्त के खेत में छिपाकर रखी गई हैं।

पुलिस सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है, ताकि उनसे अन्य चोरी की घटनाओं और गिरोह से जुड़े बाकी सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी हुआ गुनाह: पूर्व विधायक नीरज शर्मा

Summer express, अनिल मंगला , फरीदाबाद | एनआईटी 86 के पूर्व विधायक पं० नीरज शर्मा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी गुनाह साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन और सरकार को...

भट्टाकुफर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा का पौधारोपण अभियान

Summer express/शिमला, संजू- : पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला शिमला ने मंगलवार को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के भट्टाकुफर स्थित ज्वाला माता मंदिर के समीप ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और...

कैथल में नशा तस्करों पर प्रशासन का बुलडोजर, तीन मकान जमींदोज

Summer express, कैथल , बलिंदर | हरियाणा के कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर बुलडोजर चला दिया। सिरटा रोड स्थित जाट धर्मशाला के सामने बनी कॉलोनी में तीन कथित नशा तस्करों के मकानों को प्रशासन ने ध्वस्त कर...

हरियाणा में खुलेंगे 700 से अधिक नए वीटा बूथ, महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन

Summer express, चंडीगढ़ , अंकुर कपूर | हरियाणा सरकार ने प्रदेश में डेयरी क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि प्रदेशभर में 700 से अधिक नए वीटा बूथ स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, सहकारी समितियों से जुड़े महिला स्वयं सहायता...

किसानों को हुआ  का मुनाफा..बल्ह में अब तक टमाटर से 50 करोड़ का कारोबार, 250-500 तक बिका एक क्रेट

Summer express/मंडी,धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश का मिनी पंजाब कहलाई जाने वाली बल्ह घाटी में इस बार टमाटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस सीजन में बल्ह घाटी से अब तक 50 करोड़ से अधिक के टमाटरों का कारोबार हो चुका है। हालांकि सीजन अब अंतिम चरण में है, लेकिन खेतों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.