Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच MHA अलर्ट , कश्मीर में इंटरनेट धीमा

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान पर अमेरिका-इजरायल के कथित हमलों के बाद भारत सरकार ने सतर्कता बढ़ा दी है। गृह मंत्रालय ने देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को संभावित सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए अलर्ट जारी किया है और सुरक्षा एजेंसियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।

सूत्रों के अनुसार 28 फरवरी को भेजी गई एडवाइजरी में गृह मंत्रालय ने कहा है कि पश्चिम एशिया में हालिया सैन्य घटनाक्रमों का असर भारत में भी पड़ सकता है। खासकर धार्मिक सभाओं, सार्वजनिक बैठकों या सामाजिक कार्यक्रमों में विदेशी घटनाओं का जिक्र होने पर माहौल तनावपूर्ण हो सकता है। इसलिए राज्यों को स्थिति पर लगातार नजर रखने और समय रहते कदम उठाने को कहा गया है।

मंत्रालय ने राज्यों को निर्देश दिया है कि ऐसे व्यक्तियों और संगठनों पर विशेष निगरानी रखी जाए जो भड़काऊ बयान देकर माहौल खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। एडवाइजरी में कट्टरपंथी विचारधारा फैलाने वाले उपदेशकों और सोशल मीडिया के जरिए अफवाह फैलाने वालों पर भी कड़ी नजर रखने को कहा गया है।

इसके साथ ही खुफिया एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने और किसी भी संवेदनशील स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने पर जोर दिया गया है। केंद्र सरकार खाड़ी देशों में बड़ी संख्या में रह रहे भारतीयों को ध्यान में रखते हुए पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर रख रही है।

इधर जम्मू-कश्मीर में एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कुछ इलाकों में मोबाइल इंटरनेट की गति धीमी कर दी गई है। श्रीनगर के लाल चौक समेत कई संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग कर अतिरिक्त पुलिस और सीआरपीएफ जवान तैनात किए गए हैं।

प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह या अशांति को रोकने के लिए ये कदम उठाए गए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मोहाली-चंडीगढ़ में देर रात फायरिंग, संदिग्ध के कंधे में लगी गोली

सागर पाहवा ,मोहाली। देर रात मोहाली से चंडीगढ़ की ओर जा रही एक फोर्ड एंडेवर कार का CIA टीम द्वारा पीछा किए जाने की सूचना है। सूत्रों के मुताबिक, चंडीगढ़ के सेक्टर-51 में संदिग्ध कार सवारों की ओर से रॉन्ग साइड से CIA की स्कॉर्पियो पर फायरिंग की गई। इसके बाद कार सवार मोहाली फेज-7...

मिशन दृष्टि की बड़ी पहल: 225 बच्चों की आंखों की जांच, 29 में मिला दृष्टि दोष

summer express, बिलासपुर | जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए ‘मिशन दृष्टि’ अभियान के तहत अब तक छह स्कूलों में 3 से 8 वर्ष आयु वर्ग के 225 बच्चों की आंखों की जांच की गई है। जांच के दौरान 29 बच्चों में दृष्टि संबंधी दोष पाए गए, जिनमें 15 बच्चे मायोपिया (निकट दृष्टि दोष) और...

बिंगा के ‘स्वाद कचालू’ को राष्ट्रीय पहचान, किसानों को मिलेगी रॉयल्टी

summer express , धर्मवीर ,मंडी। धर्मपुर उपमंडल के बिंगा गांव में वर्षों से उगाई जा रही कचालू की पारंपरिक किस्म को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के वैधानिक निकाय प्रोटेक्शन ऑफ प्लांट वैरायटीज एंड फार्मर्स राइट्स अथॉरिटी (पीपीवीएफआरए) ने बिंगा गांव के कचालू को ‘स्वाद कचालू’ के नाम से...

खैरी काऊ सेंचुरी की देखभाल अब निजी गौशाला समिति को देने की तैयारी

summer express , आरविंदर सिंह , हमीरपुर। सुजानपुर उपमंडल के खैरी क्षेत्र में स्थित सरकारी काऊ सेंचुरी की देखरेख अब निजी गौशाला समिति को सौंपने की तैयारी है। पशुपालन विभाग ने इसके संचालन के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट के तहत निविदाएं आमंत्रित की थीं, जिसके बाद हिमाचल प्रदेश की दो गौशाला संचालक समितियों ने सेंचुरी...

पंजोखड़ा साहिब मामला: कानूनी प्रक्रिया पूरी होने पर CM सैनी का करेंगे शुक्राना

summer express , अंकुर कपूर ,अंबाला। अंबाला छावनी के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री सूरजकुंड साहिब में अमावस के पवित्र अवसर पर विशेष धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में संगत ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.