Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा बजट 2026: 2.23 लाख करोड़ का बजट पेश, परिवहन और सुविधाओं पर जोर

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को विधानसभा में वित्त मंत्री के रूप में वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। इस बार राज्य का कुल बजट 2,23,658.17 करोड़ रुपये का रखा गया है, जो पिछले वर्ष के बजट की तुलना में 10.28 प्रतिशत अधिक है। मुख्यमंत्री सैनी ने अपने बजट भाषण की शुरुआत गुरु नानक देव जी के सिद्धांत ‘किरत कर, नाम जप, वंड छक’ का उल्लेख करते हुए की।

बजट में राज्य के परिवहन तंत्र को मजबूत बनाने और पर्यावरण के अनुकूल यातायात को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि हरियाणा रोडवेज के बेड़े में 50 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जाएंगी। ये बसें चंडीगढ़ से दिल्ली एयरपोर्ट, गुरुग्राम और प्रमुख धार्मिक स्थलों जैसे कटरा, सालासर, खाटूश्याम, हरिद्वार और अमृतसर के लिए चलाई जाएंगी। इसका उद्देश्य यात्रियों को सुविधाजनक और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन उपलब्ध कराना है।

इसके अलावा प्रदेश के 12 शहरों में पहले से संचालित इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा को अन्य जिला मुख्यालयों तक भी विस्तार देने की योजना बनाई गई है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को आधुनिक और स्वच्छ परिवहन सुविधाएं मिल सकें।

विद्यार्थियों के लिए बेहतर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने 1,000 नई बसें खरीदने की घोषणा की है। साथ ही महिला यात्रियों और छात्राओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनके लिए चलने वाली विशेष बसों की संख्या 273 से बढ़ाकर 500 करने का फैसला लिया गया है।

बजट में बुनियादी ढांचे के विकास पर भी ध्यान दिया गया है। इसके तहत कनीना, नरवाना, गन्नौर और कलायत में नए बस अड्डों का निर्माण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को मुफ्त यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एक विशेष वेब पोर्टल भी तैयार किया जाएगा।

सरकार का कहना है कि इन योजनाओं के माध्यम से राज्य में परिवहन सेवाओं को अधिक सुरक्षित, सुलभ और पर्यावरण के अनुकूल बनाया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.