Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना में युवक का शव पंखे से लटका मिला, दो साल पहले भाई ने भी की थी आत्महत्या

लुधियाना | पंजाब के लुधियाना जिले में सलेम टाबरी क्षेत्र की गगनदीप कॉलोनी में सोमवार सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। यहां 22 वर्षीय युवक का शव उसके कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में मातम का माहौल है।

मृतक की पहचान विकास के रूप में हुई है, जो सिलाई का काम करता था। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे तक जब विकास अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद उसके पिता ऊपर बने कमरे में उसे देखने पहुंचे।

बताया जा रहा है कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पिता ने कई बार आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। संदेह होने पर उन्होंने पड़ोसियों को बुलाया और उनकी मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। दरवाजा खुलते ही अंदर का दृश्य देखकर सभी लोग हैरान रह गए। विकास पंखे के सहारे फंदे से लटका हुआ था।

परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सलेम टाबरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

इस घटना को लेकर एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि करीब दो साल पहले विकास के बड़े भाई ने भी इसी तरह आत्महत्या कर ली थी। परिवार पर दूसरी बार आई इस त्रासदी से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया।

Top of Form

Bottom of Form

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मिशन दृष्टि की बड़ी पहल: 225 बच्चों की आंखों की जांच, 29 में मिला दृष्टि दोष

summer express, बिलासपुर | जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए ‘मिशन दृष्टि’ अभियान के तहत अब तक छह स्कूलों में 3 से 8 वर्ष आयु वर्ग के 225 बच्चों की आंखों की जांच की गई है। जांच के दौरान 29 बच्चों में दृष्टि संबंधी दोष पाए गए, जिनमें 15 बच्चे मायोपिया (निकट दृष्टि दोष) और...

बिंगा के ‘स्वाद कचालू’ को राष्ट्रीय पहचान, किसानों को मिलेगी रॉयल्टी

summer express , धर्मवीर ,मंडी। धर्मपुर उपमंडल के बिंगा गांव में वर्षों से उगाई जा रही कचालू की पारंपरिक किस्म को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के वैधानिक निकाय प्रोटेक्शन ऑफ प्लांट वैरायटीज एंड फार्मर्स राइट्स अथॉरिटी (पीपीवीएफआरए) ने बिंगा गांव के कचालू को ‘स्वाद कचालू’ के नाम से...

खैरी काऊ सेंचुरी की देखभाल अब निजी गौशाला समिति को देने की तैयारी

summer express , आरविंदर सिंह , हमीरपुर। सुजानपुर उपमंडल के खैरी क्षेत्र में स्थित सरकारी काऊ सेंचुरी की देखरेख अब निजी गौशाला समिति को सौंपने की तैयारी है। पशुपालन विभाग ने इसके संचालन के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट के तहत निविदाएं आमंत्रित की थीं, जिसके बाद हिमाचल प्रदेश की दो गौशाला संचालक समितियों ने सेंचुरी...

पंजोखड़ा साहिब मामला: कानूनी प्रक्रिया पूरी होने पर CM सैनी का करेंगे शुक्राना

summer express , अंकुर कपूर ,अंबाला। अंबाला छावनी के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री सूरजकुंड साहिब में अमावस के पवित्र अवसर पर विशेष धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में संगत ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश...

रेवाड़ी में अवैध पेट्रोल-डीजल भंडारण का भंडाफोड़, 7 ड्रम और पिकअप जब्त

summer express , रेवाड़ी। अवैध रूप से पेट्रोल-डीजल का भंडारण और उसकी सप्लाई करने वालों के खिलाफ रेवाड़ी पुलिस ने कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच की टीम ने रात गांव गुजरीवास में खेत के अंदर बने एक प्लाट पर छापेमारी कर एक हजार लीटर से अधिक पेट्रोल-डीजल बरामद किया। मौके से सात ड्रम और एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.