नई दिल्ली | होली के अवसर पर मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) अपने निर्धारित अवकाश कैलेंडर के अनुसार 3 मार्च को बंद रहेंगे। हालांकि देशभर में होली 4 मार्च को मनाई जाएगी, लेकिन एक्सचेंज का अवकाश पहले से तय कार्यक्रम के तहत आज रखा गया है।
कमोडिटी बाजार में ट्रेडिंग करने वाले मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) में भी सुबह के सत्र में कारोबार बंद रहेगा। हालांकि शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक ट्रेडिंग दोबारा शुरू की जाएगी।
मार्च 2026 शेयर बाजार के लिहाज से छुट्टियों वाला महीना है। नियमित साप्ताहिक अवकाश (शनिवार और रविवार) के अलावा इस महीने तीन प्रमुख ट्रेडिंग अवकाश हैं। इनमें 3 मार्च को होली, 26 मार्च को श्री राम नवमी और 31 मार्च को श्री महावीर जयंती शामिल हैं।
बाजार अवकाश के चलते ट्रेडिंग गतिविधियां प्रभावित रहती हैं। ऐसे में निवेशकों और ट्रेडर्स को सलाह दी जाती है कि वे अपने निवेश और सौदों की रणनीति पहले से तय कर लें। होली के कारण आज बाजार बंद रहने से सोमवार को आई गिरावट के बाद निवेशकों को स्थिति का आकलन करने का समय मिलेगा।