Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सीएम ने ओक ओवर’ में मनाई होली,प्रदेशवासियों को दिया एकता और सौहार्द का संदेश

शिमला, 4 मार्च -:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह  ने आज अपने सरकारी आवास ‘ओक ओवर’ में होली के अवसर पर आयोजित मिलन समारोह में प्रदेशभर से आए लोगों के साथ रंगों का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी रही और पूरे परिसर में उत्सव व भाईचारे का माहौल देखने को मिला।

मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और पारस्परिक सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार सभी भेदभाव मिटाकर आपसी प्रेम और एकजुटता को सुदृढ़ करने का संदेश देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए।कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक संगीत पर लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने भी आगंतुकों से आत्मीय संवाद किया और उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं।इस अवसर पर मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक, महापौर, महाधिवक्ता, पूर्व जनप्रतिनिधि, नगर निगम पार्षद तथा वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर उत्साहपूर्वक होली मनाई और प्रदेश की सांस्कृतिक एकता को सुदृढ़ करने का संकल्प दोहराया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रात में पुलिस का एक्शन: फेज-3B2, CP मॉल और फेज-10 मार्केट में चेकिंग

SHO फेज-1 मटौर समेत कई थाना प्रभारियों ने संभाला मोर्चा, संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच मोहाली। शहर में रात के समय कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने शुक्रवार रात विभिन्न इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। SHO फेज-1 मटौर की अगुवाई में कई थाना प्रभारियों और पुलिस...

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.