Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विधायक हरेन्द्र रामरतन ने औरंगाबाद में मनाई पारंपरिक होली, ग्रामीणों संग जमकर लगाए ठुमके

पलवल, 4 मार्च-:होडल क्षेत्र के विधायक हरेन्द्र रामरतन ने गांव औरंगाबाद में आयोजित होली उत्सव में शिरकत कर लोगों के साथ जमकर उत्सव मनाया। कार्यक्रम के दौरान वे रसिया की धुन पर थिरकते नजर आए। उनका डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे ग्रामीण महिलाओं और युवाओं के साथ उत्साहपूर्वक भाग लेते दिख रहे हैं।

होली मिलन समारोह में ढोल-नगाड़ों और ब्रज के पारंपरिक फाग गीतों की गूंज के बीच विधायक ने ग्रामीणों के साथ चौपाइयां भी गाईं। रंगों से सराबोर इस आयोजन में युवा, बुजुर्ग और महिलाओं की भारी उपस्थिति रही। विधायक ने आमजन के बीच पहुंचकर सभी को होली की शुभकामनाएं दीं और उत्सव का आनंद साझा किया।उन्होंने कहा कि उनका विधानसभा क्षेत्र ब्रज अंचल में आता है, जहां होली केवल एक पर्व नहीं बल्कि सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। यहां यह त्योहार पारंपरिक रीति-रिवाजों और लोकगीतों के साथ विशेष उत्साह से मनाया जाता है।गांव की महिलाएं इस अवसर पर पारंपरिक वेशभूषा धारण करती हैं, जबकि नगाड़ों की थाप पर रसिया और फाग गीत गाए जाते हैं। विभिन्न मोहल्लों की टीमें बनाकर बारी-बारी से चौपाई प्रस्तुत की जाती है। विधायक ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारे और एकता को मजबूत करते हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रात में पुलिस का एक्शन: फेज-3B2, CP मॉल और फेज-10 मार्केट में चेकिंग

SHO फेज-1 मटौर समेत कई थाना प्रभारियों ने संभाला मोर्चा, संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच मोहाली। शहर में रात के समय कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने शुक्रवार रात विभिन्न इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। SHO फेज-1 मटौर की अगुवाई में कई थाना प्रभारियों और पुलिस...

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.