Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पूर्व मंत्री असीम गोयल का बयान — हरियाणा का बजट होली का तोहफा, अंबाला को मिली कई बड़ी सौगातें

अम्बाला, 4 मार्च-:अंबाला में आज हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री असीम गोयल ने हाल ही में पेश किए गए राज्य बजट को लेकर प्रेस वार्ता की। उन्होंने बजट को हरियाणा वासियों के लिए होली का उपहार बताते हुए कहा कि यह बजट प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

उन्होंने कहा कि हरियाणा आज देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है और देश के ग्रोथ इंजन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में यह बजट तैयार किया गया है।विपक्ष पर निशाना साधते हुए गोयल ने कहा कि अन्य पार्टियां केवल चुनावी घोषणा पत्र जारी करती हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी संकल्प पत्र बनाकर उसे पूरा करके दिखाती है। उन्होंने बताया कि बजट तैयार करने से पहले 13 बैठकों का आयोजन किया गया, जिनमें समाज के हर वर्ग से सुझाव लिए गए।पूर्व मंत्री ने कहा कि इस बजट में हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ प्रावधान किया गया है, जिससे प्रदेश का हर नागरिक संतुष्ट नजर आ रहा है। अंबाला को भी बजट में कई अहम सौगातें मिली हैं।उन्होंने बताया कि पीएम श्री योजना की तर्ज पर प्रदेश में सीएम  स्कूल खोले जाएंगे। खेलों में अग्रणी हरियाणा के प्रत्येक जिले में सिंथेटिक ट्रैक बनाए जाएंगे। प्रदेश में मेट्रो विस्तार के लिए 33 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।अंबाला को मिली सौगातों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वीटा प्लांट की क्षमता बढ़ाई जाएगी, शहरी सुविधाओं के विस्तार के लिए विशेष फंड रखा गया है और अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए सख्त प्रावधान किए गए हैं। इसके अलावा अंबाला में 9 नए सेक्टर विकसित किए जाएंगे, जिससे शहर के विकास को गति मिलेगी और अंबाला को मेट्रोपोलिटन सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में काम किया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रात में पुलिस का एक्शन: फेज-3B2, CP मॉल और फेज-10 मार्केट में चेकिंग

SHO फेज-1 मटौर समेत कई थाना प्रभारियों ने संभाला मोर्चा, संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच मोहाली। शहर में रात के समय कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने शुक्रवार रात विभिन्न इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। SHO फेज-1 मटौर की अगुवाई में कई थाना प्रभारियों और पुलिस...

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.