Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं संग खेली होली, प्रदेशवासियों को दिया एकता का संदेश

शिमला, संजू-:  राजधानी शिमला में रंगों का पर्व होली उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों के बीच नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के सरकारी आवास पर भी होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। सुबह से ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक उन्हें शुभकामनाएं देने पहुंचे।

कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस अवसर पर पारंपरिक हिमाचली लोकनृत्य ‘नाटी’ की धुन पर सभी ने जमकर आनंद लिया। जयराम ठाकुर भी कार्यकर्ताओं के साथ नाटी में शामिल हुए और उत्सव का हिस्सा बने। कई वरिष्ठ भाजपा नेता भी उनके आवास पहुंचे और होली की शुभकामनाएं दीं।इस मौके पर जयराम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कामना की कि रंगों का यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने समाज से एकजुट होकर हिमाचल की देव संस्कृति को सशक्त बनाने और प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।साथ ही उन्होंने प्रार्थना की कि राज्य को भविष्य में किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा का सामना न करना पड़े। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इस पर्व को समरसता और जिम्मेदारी के साथ मनाएं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वोट चोरी के मुद्दे पर दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, हिमाचल से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

हिमफेड चेयरमैन महेश्वर चौहान दिल्ली रवाना, बोले- जनता की आवाज दबाने के बजाय सुने सरकार, वरना भुगतना पड़ेगा खामियाजा शिमला-: वोट चोरी के मुद्दे को लेकर रविवार को दिल्ली में होने वाली विपक्ष की रैली से पहले देश का सियासी माहौल गरमा गया है। इस प्रदर्शन में हिमाचल प्रदेश से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस...

विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार से आर-पार की तैयारी, 5 नवंबर को शिमला में जुटेंगे शिक्षक

Summer express/शिमला-:हिमाचल प्रदेश में विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता को लेकर प्रदेश सरकार और शिक्षक संगठनों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ (HPUTWA) ने राज्य सरकार के प्रस्तावित हिमाचल प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। संघ ने सरकार से विधेयक...

अहोई अष्टमी का व्रत कल, बच्चों की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए महिलाएं करेंगी पूजा

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। बच्चों की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर महिलाएं 1 नवंबर को अहोई माता का व्रत रखेंगी। व्रत को लेकर अंबाला के बाजारों में खरीदारी शुरू हो गई है। महिलाएं गन्ने, सिंघाड़े और पूजा से जुड़ी अन्य सामग्री की खरीदारी कर रही हैं। बाजारों में गन्ने...

504 करोड़ रुपये के सरकारी धन घोटाले में विक्रम वधवा को झटका, अदालत ने जमानत याचिका की खारिज

Summer express, पंचकूला। हरियाणा के सरकारी विभागों के खातों से करीब 504 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी के मामले में गिरफ्तार रियल एस्टेट कारोबारी विक्रम वधवा को अदालत से राहत नहीं मिली है। सीबीआई की विशेष अदालत ने उसकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने मामले की गंभीरता, आरोपी की कथित भूमिका और...

रिश्वत मामले में नूंह के जेई सलीम को अदालत से राहत, सबूतों के अभाव में मिली रिहाई

Summer express, नूंह। नूंह नगर योजनाकार विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) सलीम को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। गुरुग्राम एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम अदालत में उनके खिलाफ ठोस सबूत पेश नहीं कर सकी। इसके बाद अदालत ने जेई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.