Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सीएम सैनी ने सिंगापुर निवेशकों को हरियाणा में निवेश के लिए दिया न्यौता

चंडीगढ़ |  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से शुक्रवार को सिंगापुर इंडिया बिज़नेस फॉरम के अध्यक्ष प्रसून मुखर्जी ने मुलाकात की। इस दौरान हरियाणा में निवेश बढ़ाने और सिंगापुर की कंपनियों के साथ व्यापारिक सहयोग को मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में मुख्यमंत्री ने सिंगापुर के निवेशकों और सिंगापुर इंडिया बिज़नेस फॉरम को हरियाणा में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों को बेहतर माहौल और सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है तथा निवेश के लिए आने वाले उद्योगपतियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हरियाणा सरकार निवेशकों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहती है और राज्य में उद्योगों के विकास के लिए अनुकूल वातावरण बनाया जा रहा है।

बैठक के दौरान गुरुग्राम में सिंगापुर इंडिया बिज़नेस फॉरम का एक बिज़नेस सेंटर स्थापित करने पर भी चर्चा हुई। प्रस्ताव के अनुसार इस सेंटर के माध्यम से सिंगापुर की कंपनियों को अपने कार्यालय खोलने और व्यापारिक गतिविधियां संचालित करने में सुविधा मिलेगी।

वहीं फॉरम के अध्यक्ष प्रसून मुखर्जी ने मुख्यमंत्री को सिंगापुर आने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि सिंगापुर में निवेशकों के साथ सीधी मुलाकात कर हरियाणा में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की जा सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि सिंगापुर इंडिया बिज़नेस फॉरम के निवेशक सिंगापुर सरकार के साथ मिलकर हरियाणा में निवेश को लेकर उत्साहित हैं।

इस बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.