Facebook-f Youtube X-twitter

चलती गोवा एक्सप्रेस से गिरा यात्री, संतुलन बिगड़ने से दर्दनाक मौत

भरतपुर (राजस्थान) |  दिल्ली–मुंबई रेलमार्ग पर गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे में चलती ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत हो गई। घटना बयाना जंक्शन के पास सालाबाद स्टेशन के नजदीक हुई। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

रेलवे पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के सिंघी रामपुर गांव निवासी नरेंद्र कुमार (42) के रूप में हुई है। उसकी पहचान जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर की गई। बताया जा रहा है कि वह गोवा एक्सप्रेस से गोवा से दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन की ओर यात्रा कर रहा था।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक यात्रा के दौरान नरेंद्र कुमार ट्रेन के दरवाजे के पास खड़ा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बयाना के राजकीय अस्पताल के शवगृह में भिजवाया गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी हादसे की जानकारी दे दी है।

पुलिस का कहना है कि परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा और उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लाहौर में आतंकी आमिर हमजा पर गोलीबारी, हालत गंभीर

Summer express, लाहौर |  पाकिस्तान के लाहौर में एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां लश्कर-ए-तैबा के संस्थापक सदस्यों में शामिल और आतंकी हाफिज सईद का करीबी सहयोगी आमिर हमजा को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। हमले के बाद उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया...

शिमला में कांग्रेस कार्यसमिति की पहली बैठक,संगठन-सरकार तालमेल और आनंद शर्मा मुद्दे पर मंथन

Summer express/शिमला ,संजू-:शिमला में गुरुवार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के गठन के बाद पहली कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई। यह बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में बुलाई गई, जिसमें संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष रूप से चर्चा की जा रही है। बैठक में शामिल होने के लिए...

भारत में फंसे ईरान के करीब 56 हजार करोड़ रुपये, अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते अटका फंड

Summer  express, नई दिल्ली | ईरान के लगभग 56 हजार करोड़ रुपये भारत में लंबे समय से फंसे हुए हैं, जिन्हें वह चाहकर भी वापस नहीं ले पा रहा है। यह रकम उस समय की है जब भारत ईरान से कच्चे तेल का आयात करता था और उसका भुगतान भारतीय बैंकों में जमा हो गया...

रोहतक में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में युवक और महिला की मौत

Summer express,रोहतक |  भाली आनंदपुर के पास शुगर मिल के सामने माड़ौदी रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। मृतकों की पहचान आंवल गांव निवासी संजय और कहानौर निवासी सुमन के रूप में हुई है। सुमन ग्रुप-डी कर्मचारी के रूप...

गांव पिनाना के युवक की बेरहमी से हत्या : किस्त कलेक्शन से लौटते समय 6 हमलावरों ने घेरा

Summer express,सोनीपत |  गांव पिनाना से दोड़वा की ओर लौट रहे 22 वर्षीय युवक की छह लोगों ने घेरकर बेरहमी से हत्या कर दी। हमलावरों ने धारदार बर्फ तोड़ने वाले सुएं से उस पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.