Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बुशहर कार्निवाल की अंतिम संध्या में उपमुख्यमंत्री ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ

समर एक्सप्रेस/शिमला: ऐतिहासिक फाग मेले के अवसर पर आयोजित बुशहर कार्निवाल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। तीन दिवसीय यह कार्निवाल 5 से 7 मार्च तक पदम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर के मैदान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बुशहर स्पोर्ट्स, कल्चर एंड एनवायरमेंट एसोसिएशन द्वारा किया गया, जो पिछले पांच वर्षों से लगातार इस सांस्कृतिक आयोजन को सफलतापूर्वक आयोजित कर रही है।

उपमुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। इससे पहले रामपुर स्थित सर्किट हाउस पहुंचने पर उपमुख्यमंत्री का प्रशासन, स्थानीय लोगों और पार्टी पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान कई स्थानीय लोगों ने उनसे अपनी समस्याएं भी साझा कीं, जिनके समाधान का उन्होंने आश्वासन दिया।कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल सोनी ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और मंत्री विक्रमादित्य सिंह को हिमाचली टोपी, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह के मार्गदर्शन और आयोजकों के प्रयासों से बुशहर कार्निवाल हर वर्ष अधिक भव्य रूप ले रहा है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के विकास में प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार और पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह के योगदान को भी याद किया।मुख्य अतिथि ने आयोजकों, कलाकारों और सहयोगियों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन की आशा व्यक्त की। इस अवसर पर बुशहर कार्निवाल की स्मारिका का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम पर आर-पार की लड़ाई, CM के आश्वासन के बाद भी प्राथमिक शिक्षक संघ का क्रमिक अनशन जारी

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश में न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) और प्रदेश सरकार के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा शिक्षक दिवस से पहले इस व्यवस्था पर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिए जाने के बावजूद प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपना आंदोलन जारी रखने का फैसला...

धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुक्खू के बड़े ऐलान, आपदा प्रभावितों को ₹8.5 लाख राहत, भ्रष्टाचार पर आएगा श्वेत पत्र

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला -:धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश सरकार की ओर से आपदा प्रभावित परिवारों के लिए राहत पैकेज में बड़ी बढ़ोतरी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों के पुनर्वास और आर्थिक सहायता को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने राहत राशि...

NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर केंद्र पर बरसे नरेश चौहान, बोले- छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना पड़ा भारी

Summer express/शिमला,संजू-: NEET पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों की मांगों और आंदोलन को समय रहते गंभीरता से नहीं...

पौंग बांध से संभावित जलभराव के खतरे के बीच फतेहपुर प्रशासन सतर्क, एसडीएम ने संवेदनशील क्षेत्रों का लिया जायजा

Summer express/नूरपुर, संजीव महाजन-:  बरसात के मौसम को देखते हुए फतेहपुर प्रशासन ने संभावित बाढ़ और पौंग बांध से पानी छोड़े जाने की स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। हर वर्ष मानसून के दौरान पौंग बांध का जलस्तर बढ़ने पर अतिरिक्त पानी छोड़ा जाता है, जिससे फतेहपुर, इंदौरा के मंड क्षेत्र और...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

Summer express, रेवाड़ी। रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर बावल-अजरका सीमा के पास सोमवार तड़के रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.