Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, MCX पर कमजोर पड़े दाम

Summer Express, नई दिल्ली |सप्ताह की शुरुआत के साथ ही सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोमवार सुबह दोनों कीमती धातुएं दबाव में कारोबार करती नजर आईं। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और वैश्विक आर्थिक कारकों के बीच बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

MCX पर सोने का भाव करीब 1,229 रुपये यानी 0.76 प्रतिशत गिरकर लगभग 1,60,405 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में भी कमजोरी देखने को मिली और यह करीब 3,255 रुपये यानी 1.21 प्रतिशत गिरकर लगभग 2,65,035 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती दिखाई दी।

अंतरराष्ट्रीय वायदा बाजार कॉमेक्स (COMEX) पर भी सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। 28 फरवरी 2026 से मिडिल ईस्ट में बढ़े तनाव के बाद बाजार में कीमती धातुओं में तेजी की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन फिलहाल बाजार ने इसके विपरीत रुख दिखाया है। विशेषज्ञों के अनुसार इसके पीछे कई वैश्विक आर्थिक कारण जिम्मेदार हैं।

विशेष रूप से कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी ने वैश्विक बाजार को प्रभावित किया है। ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को बंद किए जाने से तेल आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महंगाई बढ़ने का खतरा भी बढ़ गया है।

दूसरी ओर डॉलर इंडेक्स भी पिछले पांच सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंच गया है। आम तौर पर जब डॉलर मजबूत होता है तो सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बढ़ जाता है। इसके अलावा निवेशकों की ओर से मुनाफावसूली भी देखी जा रही है। कीमतों में हल्की बढ़त के बाद कई निवेशक संभावित जोखिम से बचने के लिए अपने निवेश को बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं।

ताजा आंकड़ों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स पर सोना करीब 5,029.50 डॉलर प्रति औंस और चांदी लगभग 80.915 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बंद हुई। वहीं भारतीय वायदा बाजार MCX पर पिछले कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन (6 मार्च) सोना 1,61,675 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,68,579 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक तनाव, कच्चे तेल की कीमतें, डॉलर की मजबूती और निवेशकों की रणनीति आने वाले दिनों में सोना-चांदी के दामों की दिशा तय करेंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्रदेश में वर्तमान में चल रहे 17 संपीड़ित बायोगैस प्लांट: जल्द ही छह और खुलेंगे, 100 प्लांट लगाने का लक्ष्य

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए प्रदेश सरकार गोबर, कचरे और फसल अवशेषों से ईंधन बनाने की नीति पर आगे बढ़ चली है। जल्द ही नई संपीड़ित बायो गैस (सीबीजी) नीति लागू करने की तैयारी है, जिसमें सीबीजी प्लांट लगाने के लिए लीज पर पंचायत...

विधानसभा का मानसून सत्र बुलाने की तैयारी, 13 को मंत्रिमंडल बैठक में लगेगी मुहर

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र बुलाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 13 अगस्त को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है, जिसमें मानसूत्र की तिथि पर मुहर लगेगी। पिछली कैबिनेट बैठक में अटके चार प्रस्तावाें पर भी अगली बैठक में चर्चा की जा सकती है। इसके अलावा विधानसभा...
Summer Express - हरियाणा सरकार ने बढ़ाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन : दिव्यांग-एसिड पीड़ितों को बड़ा लाभ

महिलाओं और बुजुर्गों सहित कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के खातों में आज आएगा पैसा

Summer express ,मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा में महिलाओं और बुजुर्गों सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के बैंक खातों में आज सोमवार को पेंशन, मानदेय और सहायता राशि डाली जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सुबह दस बजे सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दयालु, लाडो लक्ष्मी, हर घर-हर गृहिणी और आवास योजना के लाभार्थियों के लिए अगली...

नाहरी की बेटी मुस्कान ने अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में जीता रजत पदक

Summer express, सोनीपत। जॉर्जिया के बटुमी शहर में आयोजित बटुमी इंटरनेशनल ओपन वुशू चैंपियनशिप-2026 में नाहरी गांव की बेटी मुस्कान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक जीतने पर मुस्कान ने देश, हरियाणा और अपने क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उसकी इस उपलब्धि से गांव में...

साहा में कांवड़ शिविर के पास कांवड़िये की संदिग्ध हालात में मौत

Summer express, साहा। साहा स्टेडियम के पास लगाए गए कांवड़ शिविर के नजदीक रविवार सुबह एक कांवड़िये की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद साहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अंबाला कैंट स्थित नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। मृतक की पहचान चंडीगढ़ के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.