Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

निजी स्कूल बस की चपेट में आईं दो सगी बहनें,एक को PGI चंडीगढ़ रेफर, दूसरी का जिला अस्पताल में इलाज

ऊना, राकेश-:जिला ऊना में एक दर्दनाक सड़क हादसे में निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से दो मासूम स्कूली बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों बच्चियां सगी बहनें हैं और एक ही परिवार से संबंध रखती हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों को तुरंत उपचार के लिए जिला के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक बच्ची की हालत गंभीर होने के कारण उसे चंडीगढ़ के PGI रेफर कर दिया गया, जबकि दूसरी बच्ची का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों बच्चियां माउंट कार्मल स्कूल में पढ़ती हैं और स्कूल बस से घर लौट रही थीं। जैसे ही बस रैसरी क्षेत्र में उनके घर के पास पहुंची, दोनों बहनें बस से उतरने के बाद अचानक बस की चपेट में आ गईं। हादसे में दोनों बच्चियां बुरी तरह घायल हो गईं। घायल बच्चियों की पहचान आशश्वी और परीक्षा पुत्री सुशील कुमार, निवासी रैसरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों अभी छोटी कक्षाओं में पढ़ती हैं, जिनमें एक  एल.के. जी और दूसरी यू. के. जी  की छात्रा है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल बच्चियों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक बच्ची की हालत ज्यादा नाजुक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए  पीजीआई  चंडीगढ़ रेफर कर दिया। दूसरी बच्ची का उपचार जिला अस्पताल में ही चल रहा है।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा किस परिस्थिति में हुआ और इसमें किसी की लापरवाही तो नहीं थी।घटना के बाद अस्पताल में बच्चियों के परिजन और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। पूरे इलाके में इस हादसे को लेकर चिंता और दुख का माहौल बना हुआ है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.