Summer Express, अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज की सुरक्षा में तैनात सहायक उपनिरीक्षक भूपिंद्र सिंह ने मंत्री के समक्ष देशभक्ति से ओतप्रोत पंजाबी गीत गाया।
भूपिंद्र सिंह ने तुम्बी बजाते हुए शहीद भगत सिंह पर आधारित जोशीला गीत सुनाया। उनके गीत को सुनकर मंत्री अनिल विज ने उनकी खुलकर प्रशंसा की और पीठ थपथपाकर उत्साह बढ़ाया।
बताया जाता है कि भूपिंद्र सिंह पहले भी तुम्बी बजाकर कई यादगार गीत गा चुके हैं। पुलिस विभाग में सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ गीत गाने का उनका यह शौक लोगों को काफी प्रभावित करता है।