Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा के बुजुर्गों को अब ट्रेन से कराई जाएगी तीर्थ यात्रा, सरकार-आईआरसीटीसी में समझौता

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार की ‘हरियाणा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के तहत अब प्रदेश के पात्र बुजुर्ग श्रद्धालुओं को ट्रेन के माध्यम से विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। इस संबंध में हरियाणा सरकार और इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

सरकार की ओर से सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक मकरंद पांडुरंग तथा आईआरसीटीसी की तरफ से सर्कल क्षेत्रीय प्रबंधक हरजोत सिंह संधू ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर रेलवे के हर्ष दीप और नितिन शर्मा सहित विभाग के अतिरिक्त निदेशक रणबीर सिंह सांगवान व अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

महानिदेशक मकरंद पांडुरंग ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा ‘हरियाणा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के तहत पात्र बुजुर्गों को नि:शुल्क तीर्थ यात्रा करवाई जा रही है। अब तक हरियाणा परिवहन विभाग की वोल्वो बसों के माध्यम से विभिन्न जिलों से हजारों श्रद्धालुओं को अयोध्या सहित कई तीर्थ स्थलों के दर्शन कराए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर अब श्रद्धालुओं को ट्रेन के जरिए भी तीर्थ स्थलों की यात्रा कराने की व्यवस्था की जा रही है।

इन तीर्थ स्थलों की कराई जाएगी यात्रा

आईआरसीटीसी के साथ हुए समझौते के अनुसार हरियाणा से अयोध्या, वाराणसी, पटना साहिब, नांदेड़ साहिब, पुष्कर, वैष्णो देवी, शिरडी और शनि शिंगणापुर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा कराई जाएगी। आवश्यकता के अनुसार भविष्य में अन्य तीर्थ स्थलों को भी इसमें शामिल किया जा सकता है।

खाने-पीने और ठहरने की नि:शुल्क व्यवस्था

तीर्थ यात्रा के लिए चलाई जाने वाली विशेष ट्रेन में कुल 11 कोच होंगे, जिनमें से 10 कोच श्रद्धालुओं के लिए और एक कोच सेवा कर्मचारियों के लिए होगा। यात्रा के दौरान भोजन, तीर्थ स्थलों तक बसों के माध्यम से पहुंचाने की व्यवस्था और ठहरने की सुविधा भी हरियाणा सरकार की ओर से नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

योजना का लाभ किसे मिलेगा

‘हरियाणा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे वरिष्ठ नागरिक, जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है, उन्हें पवित्र स्थलों की नि:शुल्क यात्रा करवाई जाती है। योजना का लाभ लेने के लिए पात्र नागरिकों को आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण करना होता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.