Facebook-f Youtube X-twitter

अंबाला में हेलीकॉप्टर से पहुंचा दूल्हा, अनोखी बारात देखने उमड़ी भीड़

Summer Express, अंबाला |  हरियाणा के अंबाला जिले में एक शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने के लिए पारंपरिक घोड़ी या लग्जरी कार की बजाय हेलीकॉप्टर से बारात लेकर पहुंचा। जैसे ही हेलीकॉप्टर गांव में उतरा, उसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और इस अनोखी बारात को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला।

दूल्हे के पिता ने बताया कि उनके बेटे गुरसेवक के जन्म के समय डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए उम्मीद छोड़ दी थी। उस समय उन्होंने श्री गुरु हरकृष्ण साहिब के आगे अरदास की थी कि यदि उनका बेटा स्वस्थ हो जाएगा तो उसकी शादी के अवसर पर बारात ले जाते समय और दुल्हन की डोली लेकर लौटते वक्त फूलों की वर्षा की जाएगी।

उन्होंने बताया कि बेटे के स्वस्थ होने के बाद परिवार ने अपनी मन्नत पूरी की। जब बारात अंबाला में श्री पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा पहुंची तो वहां फूलों की वर्षा की गई। वहीं, दुल्हन की डोली लेकर लौटते समय भी फूल बरसाए गए और इसके बाद दूल्हा-दुल्हन हेलीकॉप्टर से नीचे उतरे।

इस अनोखी शादी को देखने के लिए गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। हेलीकॉप्टर से आई बारात और फूलों की वर्षा ने इस शादी को यादगार बना दिया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पालमपुर में 43 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ,पार्किंग और सौंदर्यकरण पर जोर

धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत शहर पालमपुर में पर्यटन और शहरी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 43 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी विकास परियोजनाओं की शुरुआत की गई है। इन परियोजनाओं में आधुनिक पार्किंग सुविधाओं का निर्माण, कैफे का जीर्णोद्धार और सड़कों का सौंदर्यकरण शामिल है। इन कार्यों का भूमि पूजन पर्यटन विकास निगम के...

कलीयुगी बेटे-बहू ने जानलेवा हमला कर पिता को किया लहूलुहान, दोनों फरार

मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिला के लड़भड़ोल में कलियुगी बेटे और बहू ने पिता पर जानलेवा हमला कर उसे बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया है। पिता को गंभीर हालत में जोंगिंद्रनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद बेटा-बहू दोनो फरार हो गए हैं। घटना लडभड़ोल...

महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष पर हमलावर भाजपा, जितेंद्र सिंह बोले– “परिसीमन बहाना, असली विरोध सामने आया”

Summer express/ शिमला , संजू-:शिमला में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी राजनीतिक बहस के बीच भाजपा ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर तीखा हमला बोला है। रविवार को केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता में विपक्ष को घेरा और महिला आरक्षण...

करनाल में युवक की हत्या के बाद उबाल, गोंदर गांव में हाईवे जाम;गिरफ्तारी तक पोस्टमार्टम से इनकार

Summer express/करनाल -:हरियाणा के करनाल जिले के गोंदर गांव में 25 वर्षीय युवक सूरज की हत्या के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने न्याय की मांग को लेकर करनाल-कैथल हाईवे को जाम कर दिया, जिससे इलाके में यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। जाम गुरुद्वारे के सामने लगाया गया, जहां...

NH-154A की बदहाल हालत पर गरजी भाजपा, भरमौर में विधायक डॉ. जनक राज की अगुवाई में चक्का जाम

चंबा,मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। भारतीय जनता पार्टी अब जमीनी स्तर पर सक्रिय नजर आ रही है। इसी कड़ी में भरमौर-पांगी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डॉ. जनक राज ने राष्ट्रीय राजमार्ग 154A की खराब हालत को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.