Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम में इंस्टाग्राम से सेक्सटॉर्शन गैंग सक्रिय, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Summer Express, गुरुग्राम |  हरियाणा के गुरुग्राम में इंस्टाग्राम के जरिए युवाओं को फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले एक सेक्सटॉर्शन गैंग का पर्दाफाश हुआ है। सेक्टर-37 थाना पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर युवकों को जाल में फंसाकर उनकी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर लाखों रुपये वसूलने का आरोप है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरीश यादव उर्फ मोनू (निवासी काहनावास, जिला अलवर राजस्थान), श्याम सुंदर उर्फ अशोक (निवासी खैरोली, जिला महेंद्रगढ़) और ज्योति (निवासी ताजनगर, गुरुग्राम) के रूप में हुई है। पुलिस ने दो आरोपियों को सती चौक से पकड़ा, जबकि उनकी निशानदेही पर महिला आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों की उम्र करीब 24 वर्ष बताई जा रही है। अदालत में पेश करने के बाद उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार तीनों की आपसी पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। बाद में उन्होंने जल्दी पैसे कमाने के लिए युवाओं को फंसाने की साजिश रची। आरोपी सोशल मीडिया पर दोस्ती कर पीड़ितों को मिलने के लिए बुलाते और फिर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 63 हजार रुपये, वारदात में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो गाड़ी और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब  एक लैब टेक्नीशियन ने सेक्टर-37 थाना पुलिस में शिकायत दी। पीड़ित के अनुसार वह 25 फरवरी को सेक्टर-83 स्थित एक सोसाइटी में ज्योति नाम की महिला का ब्लड सैंपल लेने गया था। महिला ने रिपोर्ट के बहाने उसका मोबाइल नंबर ले लिया और बाद में उससे बातचीत शुरू कर दी।

पीड़ित का आरोप है कि जब वह दोबारा सैंपल लेने महिला के फ्लैट में पहुंचा तो कुछ देर बाद दो युवक वहां आ गए। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, कपड़े उतरवाकर आपत्तिजनक वीडियो बना ली और झूठे दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर उससे पैसे ट्रांसफर करवा लिए। बाद में उसे स्कॉर्पियो में बैठाकर और रुपये देने का दबाव भी बनाया गया।

लगातार ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि उन्होंने अब तक कितने लोगों को इस तरह का शिकार बनाया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.