Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में LPG सिलेंडर को लेकर बढ़ी चिंता, बुकिंग और सप्लाई प्रभावित

Summer Express, जीरकपुर (पंजाब) | पंजाब में एलपीजी गैस सिलेंडर की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने के बाद अब घरेलू रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर भी लोगों में असमंजस और घबराहट का माहौल बन गया है। कई उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की नई बुकिंग कराने में परेशानी हो रही है, जबकि जिनकी बुकिंग पहले से हो चुकी है, उन्हें भी समय पर डिलीवरी नहीं मिल पा रही है।

बताया जा रहा है कि गैस सप्लाई को लेकर अनिश्चितता की खबरों के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने पहले ही सिलेंडर बुक करवाने की कोशिश शुरू कर दी है। जीरकपुर की तीन प्रमुख गैस एजेंसियों—जीरकपुर इंडेन गैस, मिल्खी गैस एजेंसी और आयुष गैस एजेंसी—पर बुकिंग का दबाव तेजी से बढ़ गया है। जानकारी के मुताबिक घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग का आंकड़ा 7 हजार से अधिक पहुंच चुका है।

गैस एजेंसियों से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि बड़ी संख्या में एक साथ बुकिंग होने के कारण ऑनलाइन सर्वर भी ओवरलोड हो रहा है। सुबह के समय बुकिंग के लिए जारी कॉल नंबर पर भी अत्यधिक कॉल आने से लाइन व्यस्त हो जाती है, जिससे उपभोक्ताओं को बार-बार प्रयास करना पड़ रहा है।

जीरकपुर इंडेन गैस के जनरल मैनेजर कुलविंदर सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से जारी बुकिंग नंबर पर भी भारी कॉल ट्रैफिक के कारण समस्या आ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से स्पष्ट निर्देश हैं कि घरेलू गैस की सप्लाई में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। हालांकि मौजूदा परिस्थितियों में बुकिंग अधिक होने के कारण सिलेंडर की डिलीवरी में 8 से 10 दिन का समय लग सकता है।

इधर गैस की कमी का असर होटल और कैटरिंग कारोबार पर भी पड़ने लगा है। कई होटलों ने छोटी पार्टियों की बुकिंग फिलहाल बंद कर दी है और अपने मेन्यू में बदलाव कर कम गैस में बनने वाले व्यंजनों को प्राथमिकता दी जा रही है।

वहीं कमर्शियल सिलेंडरों की कमी के कारण बाजार में उनकी कालाबाजारी बढ़ने की शिकायतें भी सामने आई हैं। पहले लगभग 1900 रुपये में मिलने वाला सिलेंडर अब करीब 3000 रुपये तक में बिकने की बात कही जा रही है। कारोबारियों ने सरकार से नियंत्रित दरों पर सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल में कांग्रेस सरकार ‘एफआईआर की सरकार’ बन गई: संजीव कटवाल

Summer express, शिमला। सुजानपुर से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र राणा के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के मामले में भाजपा प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनहित के सवालों का राजनीतिक जवाब...

ऊना भाजपा मंडल की बैठक में बनी आगामी कार्यक्रमों की रणनीति, सत्ती बोले- सड़क से सदन तक लड़ेंगे

Summer express, ऊना (राकेश)। ऊना में भारतीय जनता पार्टी मंडल की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं ऊना सदर विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। इस दौरान मंडल पदाधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।...

चंबा में 150 फीट गहरी खाई में गिरी बस: सात की मौत, 11 घायल

Summer express, चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बैरागढ़ के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक बस हादसा हो गया। देवीकोठी-बैरागढ़-चंबा रूट पर चल रही शर्मा ट्रैवलर्स की बस चलूंज मोड़ के पास अनियंत्रित होकर करीब 150 फीट नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। हादसे में चार पुरुषों और तीन महिलाओं समेत सात यात्रियों की...

कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर बढ़ेगा ट्रैफिक दबाव, 2041 तक छह लेन की जरूरत

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश की प्रमुख परिवहन धुरी कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर आने वाले वर्षों में वाहनों का दबाव तेजी से बढ़ने वाला है। पर्यटन गतिविधियों में विस्तार, बढ़ती व्यावसायिक आवाजाही और क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे यातायात को देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अध्ययन में सामने आया है कि अगले 15...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

मंडी में 11 वर्षीय बच्ची की मौत, मोबाइल को लेकर डांट के बाद उठाया खौफनाक कदम

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के धर्मपुर उपमंडल में 11 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मोबाइल फोन के अधिक इस्तेमाल को लेकर मां और नानी की ओर से डांटने तथा फोन वापस लेने के बाद बच्ची ने कथित तौर पर फंदा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.