Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

काला जादू के शक में रियल एस्टेट कारोबारी की हत्या, आठ आरोपी गिरफ्तार

Summer Express , बेंगलुरु |  कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित अनेकल इलाके में रियल एस्टेट कारोबारी गोपाल के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि इस वारदात की साजिश गोपाल के पूर्व बिजनेस पार्टनर मोहन बाबू ने रची थी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, मोहन बाबू को शक था कि गोपाल उसके खिलाफ काला जादू कर रहा है, जिसके कारण उसे अपने कारोबार में लगातार नुकसान हो रहा था। इसी संदेह और कारोबारी प्रतिस्पर्धा के चलते उसने अपने साथियों के साथ मिलकर गोपाल को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

जांच में पता चला कि घटना शाम करीब 7 बजे की है। उस समय गोपाल अपने दोस्त सतीश के साथ एसयूवी में एक बैठक के लिए जा रहा था। इसी दौरान अनेकल के पास एक मिनी गुड्स वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी, जिससे उन्हें बीच रास्ते में गाड़ी रोकनी पड़ी। जैसे ही दोनों वाहन से बाहर निकले, हमलावरों ने सतीश के चेहरे पर एक केमिकल स्प्रे कर दिया और गोपाल को जबरन दूसरी गाड़ी में बैठाकर अगवा कर लिया।

अगली सुबह तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में डेनकानिकोटे के पास सड़क किनारे एक शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। जांच में पुष्टि हुई कि वह शव गोपाल का ही है। इसके बाद अनेकल पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए कई संदिग्धों को हिरासत में लिया।

गोपाल की पत्नी स्वाति ने पुलिस को दिए बयान में अपने पति के पूर्व बिजनेस पार्टनर मोहन बाबू पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी मोहन और उसके साथियों ने गोपाल पर हमला किया था, लेकिन दबाव के कारण उस समय शिकायत दर्ज नहीं कराई गई।

पुलिस के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में गोपाल ने अपने कई कारोबार स्वतंत्र रूप से शुरू किए थे और उन्हें अच्छा मुनाफा भी हो रहा था। इससे मोहन बाबू खुद को असुरक्षित महसूस करने लगा और उसके मन में गोपाल के प्रति नाराजगी बढ़ती गई। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिंतपूर्णी में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, ओल्ड बस स्टैंड तक पहुंचीं दर्शन की कतारें

Summer express, ऊना (राकेश शर्मा)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मां के जयकारों के बीच दर्शन के लिए लगी कतारें ओल्ड बस स्टैंड तक पहुंच गईं। श्रावण अष्टमी मेले के शुरू होने से पहले ही चिंतपूर्णी में मेले जैसा माहौल नजर आने लगा है। बड़ी...

पीरनिगाह प्रकरण पर भाजपा महिला मोर्चा का विरोध, अनु बाला बोलीं महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं

Summer express, ऊना (राकेश)। पीरनिगाह मंदिर प्रकरण को लेकर हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व विधायक सतपाल रायजादा के कथित बयान पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य अनु बाला ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक ने मीडिया के सामने महिलाओं को...

हिमाचल में कांग्रेस सरकार ‘एफआईआर की सरकार’ बन गई: संजीव कटवाल

Summer express, शिमला। सुजानपुर से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र राणा के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के मामले में भाजपा प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनहित के सवालों का राजनीतिक जवाब...

ऊना भाजपा मंडल की बैठक में बनी आगामी कार्यक्रमों की रणनीति, सत्ती बोले- सड़क से सदन तक लड़ेंगे

Summer express, ऊना (राकेश)। ऊना में भारतीय जनता पार्टी मंडल की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं ऊना सदर विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। इस दौरान मंडल पदाधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।...

चंबा में 150 फीट गहरी खाई में गिरी बस: सात की मौत, 11 घायल

Summer express, चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बैरागढ़ के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक बस हादसा हो गया। देवीकोठी-बैरागढ़-चंबा रूट पर चल रही शर्मा ट्रैवलर्स की बस चलूंज मोड़ के पास अनियंत्रित होकर करीब 150 फीट नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। हादसे में चार पुरुषों और तीन महिलाओं समेत सात यात्रियों की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.