Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अमेरिकी सर्वर से भेजी गई ई-मेल

Summer Express, गुरुग्राम | शहर के कई प्रतिष्ठित स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले ई-मेल मामले में जांच के दौरान अहम जानकारी सामने आई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह धमकी भरा ई-मेल अमेरिका स्थित सर्वर से भेजा गया था। चौंकाने वाली बात यह है कि इसी सर्वर का इस्तेमाल जनवरी में भेजी गई धमकी भरी ई-मेल में भी किया गया था।

गुरुग्राम के एक दर्जन से अधिक नामी स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इनमें डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-46 स्थित एमिटी स्कूल, प्रज्ञानम स्कूल, द श्रीराम मिलेनियम स्कूल, सलवान पब्लिक स्कूल, कुंशका पब्लिक स्कूल, लान्सर्स पब्लिक स्कूल, हेरिटेज एक्सपेरिमेंटल स्कूल, शिव नादर स्कूल और श्रीराम अरावली स्कूल समेत कई अन्य शिक्षण संस्थान शामिल थे।

धमकी भरा ई-मेल मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने सभी स्कूल परिसरों में सघन तलाशी अभियान चलाया। सुरक्षा के मद्देनजर छात्रों और स्टाफ को कैंपस से बाहर निकालकर पूरे परिसर की जांच की गई। हालांकि जांच के दौरान किसी भी स्कूल में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ई-मेल का मकसद केवल दहशत फैलाना था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और साइबर क्राइम टीम इसकी तकनीकी जांच कर रही है।

जांच में यह भी सामने आया है कि धमकी भरे ई-मेल में खुद को खालिस्तान समर्थक बताने वाले लोगों ने इसकी जिम्मेदारी ली है। हालांकि पुलिस का कहना है कि फिलहाल ई-मेल की सत्यता और भेजने वाले की पहचान की पुष्टि के लिए डिजिटल ट्रैकिंग की जा रही है।

लगातार दूसरी बार स्कूलों को इस तरह की धमकियां मिलने से शहर में अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जल्द ही ई-मेल भेजने वालों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिंतपूर्णी में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, ओल्ड बस स्टैंड तक पहुंचीं दर्शन की कतारें

Summer express, ऊना (राकेश शर्मा)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मां के जयकारों के बीच दर्शन के लिए लगी कतारें ओल्ड बस स्टैंड तक पहुंच गईं। श्रावण अष्टमी मेले के शुरू होने से पहले ही चिंतपूर्णी में मेले जैसा माहौल नजर आने लगा है। बड़ी...

पीरनिगाह प्रकरण पर भाजपा महिला मोर्चा का विरोध, अनु बाला बोलीं महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं

Summer express, ऊना (राकेश)। पीरनिगाह मंदिर प्रकरण को लेकर हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व विधायक सतपाल रायजादा के कथित बयान पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य अनु बाला ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक ने मीडिया के सामने महिलाओं को...

हिमाचल में कांग्रेस सरकार ‘एफआईआर की सरकार’ बन गई: संजीव कटवाल

Summer express, शिमला। सुजानपुर से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र राणा के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के मामले में भाजपा प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनहित के सवालों का राजनीतिक जवाब...

ऊना भाजपा मंडल की बैठक में बनी आगामी कार्यक्रमों की रणनीति, सत्ती बोले- सड़क से सदन तक लड़ेंगे

Summer express, ऊना (राकेश)। ऊना में भारतीय जनता पार्टी मंडल की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं ऊना सदर विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। इस दौरान मंडल पदाधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।...

चंबा में 150 फीट गहरी खाई में गिरी बस: सात की मौत, 11 घायल

Summer express, चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बैरागढ़ के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक बस हादसा हो गया। देवीकोठी-बैरागढ़-चंबा रूट पर चल रही शर्मा ट्रैवलर्स की बस चलूंज मोड़ के पास अनियंत्रित होकर करीब 150 फीट नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। हादसे में चार पुरुषों और तीन महिलाओं समेत सात यात्रियों की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.