Facebook-f Youtube X-twitter

गुरुग्राम की तीन तहसीलों में कार्रवाई, 3 रजिस्ट्री क्लर्क निलंबित

Summer Express, गुरुग्राम। हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम की कई तहसीलों में सामने आई अनियमितताओं के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए तीन रजिस्ट्री क्लर्कों को निलंबित कर दिया है। वहीं बादशाहपुर के नायब तहसीलदार के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि बादशाहपुर के नायब तहसीलदार महेंद्र सिंह के विरुद्ध सेवा नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने मामले को गंभीर मानते हुए विस्तृत जांच के निर्देश भी दिए हैं।

सरकार ने तत्काल प्रभाव से वजीराबाद तहसील के रजिस्ट्री क्लर्क अमित राघव, कादीपुर तहसील की अमिता और बादशाहपुर तहसील की आरती को निलंबित करने का आदेश जारी किया है। इन पर कामकाज में अनियमितता बरतने के आरोप लगे हैं।

वित्तीय आयुक्त एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमिता मिश्रा ने निर्देश दिए हैं कि संबंधित अधिकारियों के खिलाफ आरोप पत्र का मसौदा एक सप्ताह के भीतर तैयार कर सरकार को भेजा जाए, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।

इस कार्रवाई के बाद गुरुग्राम की वजीराबाद, कादीपुर और बादशाहपुर तहसीलों में रजिस्ट्री का काम प्रभावित हो गया है। कर्मचारियों के निलंबन के कारण शुक्रवार सुबह से इन तहसीलों में कामकाज काफी हद तक ठप रहा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में वाहन पंजीकरण घोटाले का पर्दाफाश, 200 से ज्यादा फर्जी रजिस्ट्रेशन उजागर

Summer express,अंबाला | अंबाला छावनी स्थित उप-मंडलाधिकारी कार्यालय में वाहन पंजीकरण से जुड़े एक बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है, जिसने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच में सामने आया कि बाहरी राज्यों, विशेषकर दक्षिण भारत से आने वाले वाहनों को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हरियाणा में पंजीकृत किया जा...

हिमाचल दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान वितरित, पात्र परिवारों को आर्थिक सहायता व भूमि पट्टे

शिमला, 15 अप्रैल : हिमाचल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य की उत्कृष्ट विभूतियों को वर्ष 2026 के राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस दौरान सिविल सर्विसिस अवॉर्ड, प्रेरणा स्रोत सम्मान और हिमाचल गौरव पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थानों को प्रदान किए गए।सिविल सर्विसिस...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जयराम ठाकुर का समर्थन, प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल

शिमला ,संजू-:नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम की सराहना करते हुए इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण कानून के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाना केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जयराम...

रिकांगपियो में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई अहम घोषणाएं

किन्नौर,-:हिमाचल प्रदेश में 79वां हिमाचल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राज्य स्तरीय मुख्य समारोह किन्नौर जिले के रिकांग पियो में आयोजित हुआ, जहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। समारोह के दौरान विभिन्न सुरक्षा बलों, पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और स्कूलों के बैंड दलों ने आकर्षक...

जल्दबाजी में लाया जा रहा महिला आरक्षण विधेयक- रजनी पाटिल

शिमला,संजू– शिमला में हिमाचल दिवस के अवसर पर रिज मैदान में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने शिरकत की और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। रजनी पाटिल ने कहा कि महिलाओं को आरक्षण मिलना चाहिए, लेकिन केंद्र सरकार इस बिल...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.