Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुरुक्षेत्र की एसवाईएल नहर में दिखा विशाल मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत

Summer Express, कुरुक्षेत्र। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर के किनारे एक विशाल मगरमच्छ दिखाई देने से आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बन गया है। शुक्रवार सुबह दबखेड़ी गांव के पुल के पास करीब 10 से 12 फीट लंबा मगरमच्छ देखा गया, जिसके बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब आठ बजे नहर के पास से गुजर रहे कुछ लोगों ने मगरमच्छ को किनारे पर देखा। खबर फैलते ही आसपास के लोग तुरंत नहर के पास पहुंचे और दूर से फोटो व वीडियो बनाकर इसकी सूचना वन्यजीव विभाग को दी।

मगरमच्छ दिखाई देने के बाद ग्रामीणों ने एहतियात के तौर पर नहर के पास बंधे अपने पशुओं को तुरंत वहां से हटा लिया और घरों की ओर ले गए। लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले भी इसी इलाके में नहर के अंदर मगरमच्छ देखा गया था, जिससे अब डर और बढ़ गया है।

सूचना मिलने पर वन्यजीव विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और नहर के किनारे जाने से बचने की चेतावनी जारी की है। विभाग की टीम मगरमच्छ को पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन की तैयारी कर रही है।

बताया जा रहा है कि पिछले सप्ताह ज्योतिसर गांव के पास भी करीब 14 फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया था। उस समय गोताखोर प्रगट सिंह मौके पर पहुंचे थे, लेकिन तब तक मगरमच्छ नहर के पानी में वापस चला गया था।

लगातार सामने आ रही घटनाओं के बाद इलाके में रहने वाले लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नहर के आसपास पशु चराना या बच्चों का आना-जाना अब जोखिम भरा हो गया है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द मगरमच्छों को पकड़ने की मांग की है, क्योंकि नहर में एक से अधिक मगरमच्छ होने की आशंका जताई जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दिवाली पर कांगड़ा के बाजारों में बढ़ेगा पुलिस का पहरा, रात 12 बजे तक होगी गश्त

Summer express, धर्मशाला , राहुल चावला। दिवाली के त्योहार को देखते हुए पुलिस जिला कांगड़ा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाएगी। बाजारों में भीड़ और त्योहार के दौरान हुड़दंग की आशंका को देखते हुए प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात किए जाएंगे। पुलिस की टीमें शाम से लेकर रात 12 बजे तक गश्त करेंगी।...

करवा चौथ पर श्री नैना देवी के बाजार कांच की रंग-बिरंगी चूड़ियों से सजे

Summer express, बिलासपुर ,सुभाष चंद। हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में करवा चौथ को लेकर उत्साह का माहौल है। त्योहार के मद्देनजर मंदिर क्षेत्र के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। बाजार में सजी रंग-बिरंगी कांच की चूड़ियां स्थानीय महिलाओं के साथ-साथ दूर-दराज से माता के दर्शन करने पहुंच रहीं श्रद्धालु महिलाओं...

कांगड़ा-चंबा में पीडब्ल्यूडी का यांत्रिक मंडल स्टाफ की कमी से जूझ रहा, 330 पदों में सिर्फ 58 कर्मचारी

Summer express, धर्मशाला ,राहुल चावला। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और चंबा जिलों में लोक निर्माण विभाग की मशीनरी और वाहनों के रखरखाव की जिम्मेदारी संभालने वाला यांत्रिक मंडल धर्मशाला कर्मचारियों की भारी कमी से जूझ रहा है। मंडल में कुल 330 पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में केवल 58 कर्मचारी ही तैनात हैं। इस तरह...

भुट्टो से दोस्ती नहीं, हम सिर्फ पार्टी के कार्यकर्ता हैं: वीरेंद्र कंवर

Summer express, संजू, ऊना । हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में टिकट वितरण और उम्मीदवारों को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस बीच पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर ने देवेंद्र भुट्टो के साथ अपने संबंधों और पार्टी में नए नेताओं की एंट्री को लेकर अपनी...

सोलन में एनएच-5 पर तीन वाहनों की भिड़ंत, बाइक, कार और ट्रक को नुकसान

Summer express, भूपेंद्र ठाकुर, सोलन,। सोलन में बीडीओ कार्यालय के ऊपर राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर बाइक, कार और कैंटर ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में तीनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले एक बाइक स्किड होकर सड़क पर गिर गई थी। इसके बाद पीछे से आ रही कार बाइक और ट्रक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.