Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सनातन टास्क फोर्स पंचकूला एवं अन्य हिंदू संगठनों द्वारा अनिश्चितकालीन धरना

Summer Express, चंडीगढ़ | मक्खन माजरा गौशाला में हुई गौ-हत्या एवं लापरवाही के मामले में न्याय की मांग को लेकर सनातन टास्क फोर्स पंचकूला तथा अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश व्याप्त है। आज दिनांक 13 मार्च 2026 को म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन चंडीगढ़, सेक्टर 17 परिसर में सनातन टास्क फ़ोर्स के अध्यक्ष गर्वेश राणा जी की नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया है।

यह मामला जनवरी 2026 में मक्खन माजरा गौशाला में दर्जनों गायों एवं बछड़ों की रहस्यमय मौत से जुड़ा है, जहां लाशों का ढेर मिलने से पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैला था। इस घटना में लापरवाही बरतने वाले दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग लंबे समय से की जा रही है।

संगठनों की प्रमुख मांग है:

मक्कन माजरा गौशाला में दोषी पाए गए व्यक्तियों पर तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। मेडिकल ऑफिसर हेल्थ (MOH) डॉ. इंदरप्रीत कौर को निलंबित करने के बजाय वास्तविक दुबारा उन्हें कार्यरत किया गया। (जिनमें गौशाला प्रबंधन से जुड़े अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हैं) के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाए।

गौशालाओं में पशुओं की उचित देखभाल, सफाई एवं चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु स्थायी समाधान निकाला जाए ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाएं न हों।

सनातन टास्क फोर्स पंचकूला एवं अन्य हिंदू संगठन गौ-माता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारी मांग न्यायपूर्ण एवं उचित है। यदि प्रशासन द्वारा शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो धरना और तेज किया जाएगा तथा आगे के संघर्ष के कार्यक्रम घोषित किए जाएंगे।

सभी गौ-भक्तों, हिंदू समाज एवं आम जनमानस से अपील है कि वे इस आंदोलन में सहयोग करें और गौ-रक्षा के प्रति अपनी एकजुटता दिखाएं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.