Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चैत्र नवरात्रों पर फूलों से सजेगा मां चिंतपूर्णी का दरबार,भव्य सजावट की तैयारियां तेज

चिंतपूर्णी, विकास -: विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्रों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 19 मार्च से शुरू होने वाले पावन नवरात्रों के लिए मंदिर परिसर को भव्य और आकर्षक बनाने का कार्य आरंभ कर दिया गया है। मंदिर प्रशासन और श्रद्धालुओं के सहयोग से पूरे परिसर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को दिव्य और आध्यात्मिक माहौल का अनुभव होगा।

फूलों से होगा विशेष श्रृंगार

इस बार नवरात्रों के दौरान मंदिर को खास अंदाज में सजाने की योजना बनाई गई है। मंदिर के मुख्य द्वार, परिक्रमा मार्ग और भवन परिसर को अलग-अलग डिजाइनों में फूलों से सजाया जाएगा। सजावट का कार्य नवरात्र शुरू होने से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि पहले दिन से ही भक्तों को सजे-धजे दरबार के दर्शन हो सकें।

श्रद्धालु को मिली सेवा का अवसर

मंदिर के पुजारी अमन कालिया के अनुसार इस बार मंदिर सजाने की सेवा दिल्ली के श्रद्धालु प्रवीण क्वात्रा को मिली है। प्रवीण क्वात्रा को पहली बार मां चिंतपूर्णी के दरबार को सजाने का अवसर प्राप्त हुआ है। इससे पहले वे माता वैष्णो देवी मंदिर में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

श्रद्धालुओं के लिए रहेगा विशेष आकर्षण

हर वर्ष चैत्र नवरात्रों के दौरान देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां चिंतपूर्णी के दर्शन करने पहुंचते हैं। ऐसे में मंदिर प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधाओं के साथ-साथ मंदिर की सुंदरता को भी खास महत्व दे रहा है। इस बार फूलों से की जा रही भव्य सजावट भक्तों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बनेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.