Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

खुर्जा में सनसनी: महिला ने देवर और मासूम बेटी की हत्या के बाद की आत्महत्या

Summer Express , बुलंदशहर | बुलंदशहर जिले के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के नेहरूपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रेलवे ट्रैक के पास एक पेड़ से लटका महिला का शव मिला, जबकि नीचे जमीन पर उसके देवर और चार वर्षीय बेटी की लाश पड़ी मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मृतक महिला की पहचान 32 वर्षीय देवी सरकार के रूप में हुई है। वहीं, पेड़ के नीचे उसकी चार साल की बेटी सावंती और 28 वर्षीय देवर सरल सरकार मृत अवस्था में मिले। बताया जा रहा है कि तीनों मूल रूप से पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर के रहने वाले थे और खुर्जा क्षेत्र की एक पॉटरी फैक्ट्री में मजदूरी करते थे।

पुलिस की प्रारंभिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार बच्ची और युवक की मौत गला दबाने से हुई है। आशंका जताई जा रही है कि महिला ने पहले दोनों को किसी नशीले पदार्थ या नींद की गोली दी और बाद में उनकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

जांच में यह भी सामने आया है कि महिला का अपने अविवाहित देवर के साथ प्रेम संबंध था और वह उस पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। घटना से पहले दोनों के बीच करीब 28 मिनट तक फोन पर बातचीत हुई थी। बताया जा रहा है कि महिला का अपने पति से भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद वह अपनी बेटी को लेकर देवर के पास चली गई थी।

रेलवे की पटरियों की जांच कर रहे कीमैन सोनपाल ने पेड़ पर महिला का शव लटका देखा और नीचे दो अन्य शव पड़े होने की सूचना पुलिस व आरपीएफ को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि मृतका का पति अपेश्वर पास की ही एक पॉटरी में काम करता है। दोनों की शादी करीब 14 वर्ष पहले हुई थी। उनका 10 वर्षीय बेटा फिलहाल गांव में अपने दादा के साथ रहकर पढ़ाई कर रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.