कोलकाता में पीएम मोदी की रैली से पहले बवाल, भाजपा समर्थकों की गाड़ियों पर पथराव

Summer Express, कोलकाता | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रिगेड रैली से पहले कोलकाता में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) समर्थकों के बीच तनावपूर्ण झड़प हो गई। गिरीश पार्क इलाके में दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच हुई इस घटना के दौरान भाजपा समर्थकों की गाड़ियों पर पथराव किया गया, जिससे कई लोग घायल हो गए और कई वाहनों को नुकसान पहुंचा।

जानकारी के अनुसार, भाजपा समर्थक ब्रिगेड मैदान में आयोजित प्रधानमंत्री की रैली में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान गिरीश पार्क क्षेत्र में उनकी गाड़ियों पर ईंट-पत्थरों से हमला किया गया। इस हमले में कुछ समर्थक घायल हो गए, जबकि कई बसों और अन्य वाहनों के शीशे टूट गए।

घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को त्वरित प्रतिक्रिया बल (RAF) की मदद लेनी पड़ी। झड़प के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की सूचना है।

इधर, रैली से पहले ब्रिगेड मैदान के आसपास लगाए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कई कटआउट भी क्षतिग्रस्त पाए गए। शहर के कुछ हिस्सों में ‘मोदी गो बैक’ के पोस्टर और होर्डिंग भी लगाए गए, जिससे राजनीतिक माहौल और गरमा गया।

वहीं, भाजपा ने इस पूरे घटनाक्रम के लिए तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है और आरोप लगाया है कि रैली से पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। दूसरी ओर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.