Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मॉर्निंग वॉक पर निकले डीडीपीओ लापता, पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत

Summer Express, सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत जिले के राई क्षेत्र में एक सरकारी अधिकारी के अचानक लापता होने से हड़कंप मच गया। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी (डीडीपीओ) मनीष मलिक ,मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे, लेकिन लंबे समय तक वापस न लौटने पर परिवार ने पुलिस को सूचना दे दी। हालांकि देर रात वह सुरक्षित अपने घर लौट आए।

जानकारी के अनुसार मनीष मलिक राई स्थित एल्डिको काउंटी सोसायटी में रहते हैं। वह सामान्य कपड़ों में मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। घर से निकलते समय उन्होंने अपने दोनों मोबाइल फोन भी घर पर ही छोड़ दिए थे। दोपहर तक जब वह वापस नहीं आए तो उनकी पत्नी सविता को चिंता हुई और उन्होंने बहालगढ़ थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस आसपास के इलाकों में जानकारी जुटाने में लगी थी और उनकी तलाश की जा रही थी। इसी बीच देर रात मनीष मलिक अचानक अपने घर लौट आए, जिससे परिवार और पुलिस ने राहत की सांस ली।

घर लौटने के बाद उन्होंने बताया कि वह पानीपत के आजाद नगर स्थित अपने गांव चले गए थे। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह संभावना भी जताई जा रही है कि वह किसी व्यक्तिगत या घरेलू कारण से घर से चले गए थे।

बहालगढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि अधिकारी सुरक्षित घर लौट आए हैं और मामले को लेकर आगे की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। अधिकारी के अचानक लापता होने और फिर देर रात लौटने की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ब्रिक्स सम्मेलन से दिल्ली के लग्जरी होटल फुल, कमरे का किराया 13 लाख तक पहुंचा

summer express, नई दिल्ली। राजधानी में इस सप्ताहांत होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर दिल्ली के लग्जरी होटलों में तैयारियां तेज हो गई हैं। दुनियाभर से राष्ट्राध्यक्षों, राजदूतों, अधिकारियों और कारोबारी प्रतिनिधिमंडलों के पहुंचने के कारण प्रमुख होटलों में कमरों की मांग अचानक बढ़ गई है। इसका असर होटल किरायों पर भी दिखाई दे रहा...

आवारा कुत्तों पर छावनी परिषद की कार्रवाई, दो दिन में 27 कुत्ते रेस्क्यू

Summer express , फिरोजपुर । आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक और दो वर्षीय मासूम पर हुए हमले के बाद छावनी परिषद ने कार्रवाई तेज कर दी है। परिषद की टीम ने लगातार दूसरे दिन विभिन्न इलाकों में अभियान चलाकर 15 आवारा कुत्तों को रेस्क्यू किया। दो दिनों में अब तक 27 कुत्तों को पकड़ा जा...

भाई की मौत पर भी नहीं रुकी बहन :अस्पताल में शव छोड़कर चली गई ,आश्रम ने किया अंतिम संस्कार

Summer express, कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र में इंसानी रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। 71 वर्षीय जुगल किशोर की मौत के बाद उनकी छोटी बहन अंतिम संस्कार में शामिल हुए बिना अस्पताल से चली गई। बहन ने आश्रम संचालक से भाई का अंतिम संस्कार करने और अस्थियों का विसर्जन करने का आग्रह किया। इसके...
Summer Express - सिम बंद होने का उठाया फायदा, सात लाख की एफडी तुड़वाने का आरोप—पीड़ित ने पुलिस व साइबर सेल से लगाई गुहार

मैक्स लाइफ पॉलिसी के नाम पर महिला से 1.10 लाख की साइबर ठगी

summer express ,अंबाला शहर। मैक्स लाइफ इंश्योरेंस की पॉलिसी के नाम पर गांव मच्छौंडा निवासी महिला से 1 लाख 10 हजार 399 रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगी का पता चलने के बाद महिला ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत...

हिसार में 9 स्कूल बसों पर कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पड़ी भारी

summer express , हिसार। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर हिसार पुलिस ने स्कूल बसों की जांच का अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के निर्देश पर यातायात पुलिस ने उकलाना क्षेत्र में स्कूल बसों की जांच की। इस दौरान 18 स्कूल बसों को चेक किया गया, जिनमें से नौ बसों में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.