Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ई-श्रम राशन कार्ड धारकों को नहीं मिला मुफ्त अनाज, लाखों परिवार इंतजार में

Summer Express , लुधियाना | सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेशों के बावजूद पंजाब में बड़ी संख्या में ई-श्रम राशन कार्ड धारक परिवारों को अब तक मुफ्त राशन नहीं मिल पाया है। करीब एक वर्ष बीत जाने के बाद भी 1,49,604 परिवारों से जुड़े लगभग 4,63,407 लोग सरकारी अनाज की उम्मीद में भटकने को मजबूर हैं।

जानकारी के अनुसार इन परिवारों में अधिकतर प्रवासी मजदूर शामिल हैं, जो अपने अधिकार के तहत मिलने वाले मुफ्त राशन के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। लोग कभी राशन डिपो तो कभी प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें कोई राहत नहीं मिल सकी है। इससे इन परिवारों में निराशा बढ़ती जा रही है।

बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद फरवरी 2025 में पंजाब सरकार के निर्देश पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने राज्यभर में करीब डेढ़ लाख मजदूर परिवारों के लिए ई-श्रम राशन कार्ड जारी किए थे। इस योजना का उद्देश्य इन परिवारों को मुफ्त अनाज उपलब्ध कराना था, लेकिन कार्ड बनने के बाद भी उन्हें राशन का लाभ नहीं मिल पाया।

स्थिति यह है कि राशन कार्ड होने के बावजूद इन परिवारों को डिपो से एक भी दाना अनाज नहीं मिला है। जब लाभार्थी अपने हिस्से का राशन लेने के लिए संबंधित अधिकारियों या डिपो पर पहुंचते हैं, तो उन्हें स्पष्ट जवाब नहीं मिल पाता और बार-बार इंतजार करने को कहा जाता है।

इस समस्या के चलते राज्य के विभिन्न जिलों में हजारों मजदूर परिवारों की आजीविका पर असर पड़ रहा है। अब इन परिवारों की नजर केंद्र और पंजाब सरकार के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों पर टिकी हुई है कि उन्हें उनका हक कब मिलेगा और इस लंबित मामले का समाधान कब तक किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ब्रिक्स सम्मेलन से दिल्ली के लग्जरी होटल फुल, कमरे का किराया 13 लाख तक पहुंचा

summer express, नई दिल्ली। राजधानी में इस सप्ताहांत होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर दिल्ली के लग्जरी होटलों में तैयारियां तेज हो गई हैं। दुनियाभर से राष्ट्राध्यक्षों, राजदूतों, अधिकारियों और कारोबारी प्रतिनिधिमंडलों के पहुंचने के कारण प्रमुख होटलों में कमरों की मांग अचानक बढ़ गई है। इसका असर होटल किरायों पर भी दिखाई दे रहा...

आवारा कुत्तों पर छावनी परिषद की कार्रवाई, दो दिन में 27 कुत्ते रेस्क्यू

Summer express , फिरोजपुर । आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक और दो वर्षीय मासूम पर हुए हमले के बाद छावनी परिषद ने कार्रवाई तेज कर दी है। परिषद की टीम ने लगातार दूसरे दिन विभिन्न इलाकों में अभियान चलाकर 15 आवारा कुत्तों को रेस्क्यू किया। दो दिनों में अब तक 27 कुत्तों को पकड़ा जा...

भाई की मौत पर भी नहीं रुकी बहन :अस्पताल में शव छोड़कर चली गई ,आश्रम ने किया अंतिम संस्कार

Summer express, कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र में इंसानी रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। 71 वर्षीय जुगल किशोर की मौत के बाद उनकी छोटी बहन अंतिम संस्कार में शामिल हुए बिना अस्पताल से चली गई। बहन ने आश्रम संचालक से भाई का अंतिम संस्कार करने और अस्थियों का विसर्जन करने का आग्रह किया। इसके...
Summer Express - सिम बंद होने का उठाया फायदा, सात लाख की एफडी तुड़वाने का आरोप—पीड़ित ने पुलिस व साइबर सेल से लगाई गुहार

मैक्स लाइफ पॉलिसी के नाम पर महिला से 1.10 लाख की साइबर ठगी

summer express ,अंबाला शहर। मैक्स लाइफ इंश्योरेंस की पॉलिसी के नाम पर गांव मच्छौंडा निवासी महिला से 1 लाख 10 हजार 399 रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगी का पता चलने के बाद महिला ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत...

हिसार में 9 स्कूल बसों पर कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पड़ी भारी

summer express , हिसार। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर हिसार पुलिस ने स्कूल बसों की जांच का अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के निर्देश पर यातायात पुलिस ने उकलाना क्षेत्र में स्कूल बसों की जांच की। इस दौरान 18 स्कूल बसों को चेक किया गया, जिनमें से नौ बसों में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.