Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एलपीजी किल्लत और महंगाई के खिलाफ कैथल में AAP का जोरदार प्रदर्शन

Summer Express, बलिन्द्र कुमार , कैथल |  एलपीजी गैस सिलेंडरों की बढ़ती कीमतों, आपूर्ति में बाधा और कालाबाजारी के आरोपों को लेकर आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को कैथल में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला स्तर पर आयोजित इस प्रदर्शन की अगुवाई पार्टी के जिला अध्यक्ष जगमग मटौर ने की, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। “ऊपर मोदी, नीचे नायाब, हर रसोई से गैस गायब” जैसे नारों के बीच सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए गए।

विरोध प्रदर्शन में महिला नेत्री सोनिया शर्मा ने सिर पर गैस सिलेंडर उठाकर अनोखे तरीके से अपनी नाराजगी जाहिर की। इस दौरान उन्होंने कहा कि रसोई गैस से जुड़ी समस्याओं को लेकर आम जनता खासकर महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की नायाब सरकार हर मोर्चे पर विफल रही हैं। उनका कहना है कि सरकार भले ही गैस की पर्याप्त उपलब्धता का दावा कर रही हो, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है।

आम आदमी पार्टी के नेताओं के अनुसार, हरियाणा के कई जिलों में एलपीजी सिलेंडरों की भारी कमी देखने को मिल रही है। इसके साथ ही कालाबाजारी के मामले भी सामने आ रहे हैं, जिससे आम लोगों को महंगे दामों पर गैस खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि लोग सुबह से ही गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में खड़े रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहे। पार्टी ने सरकार से इस समस्या का जल्द समाधान करने और आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.